टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (टीसीएस) इस समय धूम मचा रही है। एक्सेंचर को पछाड़ कर टीसीएस आगे निकल गया।
नई दिल्ली: टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (टीसीएस) इस समय धूम मचा रही है। एक्सेंचर को पछाड़ कर टीसीएस आगे निकल गया। जी हां देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को अपनी उपलब्धियों के ताज में एक और धमाल मचा दिया। टीसीएस अब दुनिया की सबसे मूल्यवान आईटी कंपनी बन गई है। उसने मार्केट कैप के मामले में पहली बार एक्सेंचर को पीछे छोड़ा है। कोरोना संकट के बीच इस बड़ी कंपनी ने किया 40,000 फ्रेशर्स की नौकरी का ऐलान ये भी पढ़ें

बता दें कि बीते कल टीसीएस का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 3.19 फीसदी की बढ़त के साथ 2,825 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी का मार्केट कैप 144.73 अरब डॉलर यानी 10.60 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एक्सेंचर का मार्केट कैप नैसडैक पर 143.4 अरब डॉलर यानी 10.52 लाख करोड़ रुपये और आईबीएम का बाजार पूंजीकरण 118.2 अरब डॉलर यानी 8.67 लाख करोड़ रुपये है।
सितंबर तिमाही का नतीजा
वहीं दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के कारण टीसीएस के शेयरों में तेजी आई। साथ ही कंपनी ने 16,000 करोड़ रुपये की बायबैक योजना की भी घोषणा की है। कंपनी प्रति शेयर 12 रुपये अंतरिम लाभांश भी दे रही है। सितंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़त के साथ 40,135 करोड़ रुपये रहा।
टीसीएस ने बढ़ाई अपने कर्मचारियों की सैलरी
हाल ही में टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का अहम फैसला लिया है। सैलरी में ये बढ़ोतरी 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी। टीसीएस के इस कदम ने कंपनी की इमेज को और अच्छा बनाने का काम किया है। टीसीएस के अनुसार उनसे 3.52 लाख से भी अधिकक कर्मचारियों को नई टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दी है। इतना ही नहीं आईटी सर्विसेस का आर्टिजन रेट 8.9 फीसदी रहा, जो अब तक का सबसे कम रेट है। टीसीएस ने ना सिर्फ कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है, बल्कि नई भर्तियों की भी तैयारी कर ली है। कंपनी के एचआर ग्लोबल हेड मिलिंद कक्कड़ ने कहा कि नए कर्मचारियों की भर्तियां शुरू कर दी गई हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
