TCS जो देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। यह कंपनी 6 वर्ष में 5वीं बार शेयर बायबैक करने जा रही है। शेयर बायबैक के लिए रिकार्ड डेट भी फिक्स हो गया है। इस बार टीसीएस 17 हजार करोड़ रु के शेयरों का बायबैक करेगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट शनिवार 25 नवंबर 2023 का फिक्स किया गया है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है।

जानिए किस भाव में होगा शेयर बायबैक
टीसीएस 1 रु की फेस वैल्यू वाले 4 करोड़ 9 लाख फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयरों का बायबैक करेगी। कंपनी ये शेयर 4 हजार 150 रु के भाव पर कंपनी वापस खरीदते वाली है। इसका ऐलान कंपनी की तरफ से 11 अक्टूबर को किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके ऐलान के बाद से इसके शेयर लगभग 6 फीसदी फिसल चुके हैं। शेयर बायबैक के लिए कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है, वह मौजूदा भाव से लगभग 22 प्रतिशत प्रीमियम पर है।
6 वर्ष में 5वीं बार टीसीएस अपने शेयरों को वापस खरीदने जा रही है। टीसीएस ने इससे पहले वर्ष 2017 में, वर्ष 2018 में, वर्ष 2020 और वर्ष 2022 में कंपनी ने बायबैक किया था।
इसने अब तक 66 हजार करोड़ रु के शेयरों का बायबैक किया था। अब यह 17 हजार करोड़ रुपये के शेयरों का बायबैक करेगी। लगभग 6 साल पहले पहली बार वर्ष 2017 में कंपनी ने 16 हजार करोड़ रु के शेयरों का बायबैक किया था। उस समय के भाव से यह बायबैक लगभग 18 फीसदी प्रीमियम पर हुआ था।
इसके बाद जून 2018 में 16 हजार करोड़ रुपये के शेयरों का 18 फीसदी पर बायबैक किया था। फिर अक्टूबर 2020 में भी 16 हजार करोड़ रुपये के शेयरों का 10 फीसदी प्रीमियम पर बायबैक किया था।
इसके बाद कंपनी ने जनवरी 2022 में 17 फीसदी प्रीमियम पर 18 हजार करोड़ रुपये के शेयरों को शेयरहोल्डर्स से वापस खरीदा था।
शेयर का हाल
आज यानी गुरुवार 16 नवंबर 2023 को टीसीएस का शेयर बीएसई पर 2.90 फीसदी की तेजी के साथ 3 हजार 498 रु के स्तर पर बंद हुआ।
अगर हम टीसीएस के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इसके शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 3,680.00 रु हैं। वही, अगर हम इसके शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर की बात करें तो फिर इसके शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 3 हजार 70.30 रु हैं।
टीसीएस के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले एक साल में 4.37 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। वहीं, अगर हम पिछले 6 महीने की बात करें तो फिर इसके शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 6 महीने में 9 फीसदी का रिटर्न दिया हैं।
वही, अगर हम पिछले 1 महीने की बात करें तो फिर टीसीएस के शेयर में पिछले 1 महीने में 0.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली हैं। अगर हम पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो फिर पिछले 5 कारोबारी दिनों में टीसीएस के शेयर में लगभग 3.44 फीसदी की तेजी आई हैं।
यह भी पढ़ें: RBI का Bajaj Finance पर बड़ा एक्शन, इन दो योजना के तहत लोन बांटने पर लगाई रोक
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
