RBI : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बजाज फाइनेंस को ईकाॅम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत लोन की मंजूरी और डिस्ट्रीब्यूशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45 एल (1-बी) के तहत बजाज फाइनेंस को लोन बांटने पर रोक लगाई गई है।
आरबीआई की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, ये आदेश बजाज फाइनेंस के दो प्रोडक्ट्स पर लागू होगा। जिनका नाम ईकाॅम और इंस्टा ईएमआई कार्ड पर लागू होगा।

आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि डिजिटल लोन देने के लिए बजाज फाइनेंस ने आवश्यक प्रावधानों का पालन नहीं किया, जिस वजह से उसके खिलाफ ये एक्शन लिया गया है।
केंद्रीय बैंक की तरफ से यह भी कहा गया है कि इन कमियों को दूर करने के लिए और हमारी संतुष्टि के बाद इन प्रतिबंधों की दोबारा समीक्षा की जाएगी।
बता दें कि बजाज फाइनेंस लिमिटेड मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी नाॅन बैकिंग फाइंनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) कंपनी हैं। इसके साथ ही बजाज फाइनेंस देश की 10वीं सबसे मूल्यवान कंपनी भी है।
बजाज फाइनेंस के शेयर का हाल
आज यानी 15 नवंबर बुधवार को बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट देखने को मिली हैं। आज इसका शेयर बीएसई पर 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 7,223.95 रु के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं, अगर हम बजाज फाइनेंस के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इसके शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 8,190.00 रु हैं। वही, अगर हम इसके 52 सप्ताह का निचला स्तर की बात करें तो फिर इसके शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 5,487.25 रु हैं।
बजाज फाइनेंस के शेयर ने पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को 4.82 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। वहीं, अगर हम पिछले 6 महीने की बात करें तो फिर इसके शेयर ने पिछले 6 महीने में अपने निवेशकों को 6.40 फीसदी का रिटर्न दिया हैं।
यह भी पढ़ें: Mutual Funds: इन स्टाॅक्स में इक्विटी सेविंग फंड्स ने जमकर की खरीददारी
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
