नई दिल्ली। कोरोना के कहर से बचाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में चल रही गिरावट का फायदा देने के लिए आज सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर टैक्स में कमी कर दी है। इसका फायदा तत्काल प्रभाव से विमान कंपनियों को मिलने लगेगा। आज यानी 21 मार्च से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 14 फीसदी टैक्स की कटौती लागू कर दी गई है। एटीएफ को हवाई ईंधन भी कहा जाता है। इसके असर से उम्मीद है कि हवाई कंपनियां अपना किराया घटा कर लोगों को सीधा फायदा दें।

अब यह होगा दिल्ली दाम
इस कटौती के बाद दिल्ली में घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत 50,171.26 रुपए प्रति किलो लीटर हो गई हैं। 1 मार्च को राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमत 56,859.01 रुपए प्रति किलो लीटर थी। इस प्रकार एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत में 6,687.75 रुपए की कटौती की गई है। देश के अन्य महानगरों में भी एटीएफ की कटौती की गई है।
एयरलाइंस घटा सकती हैं हवाई किराया
जानकारों का मानना है कि एटीएफ या हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती से एयरलाइंस कंपनियों को बड़ा फायदा होगा। इससे एयरलाइंस की लागत में कटौती होगा और उन्हें एटीएफ के लिए कम राशि का भुगतान करना होगा। एटीएफ की कीमतों में कटौती की वजह से आने वाले समय में हवाई किराए में कटौती भी हो सकती है। इससे हवाई यात्रा सस्ती होगी। आपको बता दें कि किसी भी एयरलाइंस की कुल ऑपरेशनल लागत का 40 से 45 फीसदी हिस्सा एटीएफ की मद में खर्च होता है।
21 मार्च से घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत
दिल्ली में कीमत 50,171.26 रुपये/किलोलीटर
कोलकाता में कीमत 55,555.98 रुपये/किलोलीटर
मुंबई में कीमत 49,726.86 रुपये/किलोलीटर
चेन्नई में कीमत 52,045.46 रुपये/किलोलीटर
यह भी पढ़ें : इनफोसिस : हर 10,000 रु के निवेश को बना दिया 2.5 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications