नई दिल्ली, जुलाई 1। सरकार ने 1 जुलाई से अपनी आमदनी बढ़ाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी के चलते जहां गोल्ड पर टैक्स बढ़ा दिया है, वहीं पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर तो डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का टैक्स बढ़ाया है। वहीं गोल्ड पर यह टैक्स 5 फीसदी बढ़ाया गया है। जानकारों का मानना है कि टूटते रुपये को बचाने की भी यह कवायद है। आइये जानते हैं इस बारे में सब कुछ।
पहले जानिए पेट्रोल और डीजल पर टैक्स के बारे में
रूस से कच्चा तेल सस्ते में मिल रहा है। इस कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल को बना कर निजी पेट्रोलियम कंपनियां जमकर निर्यात कर रही हैं। इससे इन कंपनियों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने आज से पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा दिया है। आज से निर्यात किए जाने वाले प्रति लीटर पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर टैक्स और देना होगा। वहीं यह टैक्स डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर होगा।
फैसला आते ही रिलायंस का शेयर धड़ाम
आज जैसे ही शेयर बाजार में यह खबर आई कि सरकार पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अतिरिक्त टैक्स लगा रही है, रिलायंस का शेयर औंधे मुंह गिर गया। आज रिलायंस का शेयर 186.95 रुपये यानी 7.20 फीसदी की गिरावट के साथ 2408.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं आज इस शेयर ने एनएसई पर 2,365.00 रुपये का न्यूनतम का स्तर बनाया और अधिकतम का स्तर 2,592.00 रुपये का बनाया।
घरेलू क्रूड पर भी टैक्स बढ़ाया
देश में जो भी कच्चा तेल निकाला जाता है, सरकार ने आज से उस पर भी टैक्स बढ़ा दिया है। सरकार ने 23230 रुपये प्रति टन का अतिरिक्त टैक्स लागू कर दिया है।
79 रुपये के स्तर के ऊपर निकला
आज डालर के खिलाफ रुपया 79 रुपये का स्तर तोड़ कर ऊपर बंद हुआ है। पिछले कुछ दिनों से रुपया लगातार टूट रहा है। जानकारों का मानना आज जो टैक्स बढ़ाए गए हैं, उनका मकसद आमदनी बढ़ाने से ज्यादा रुपये को डालर खिलाफ टूटने से बचाना है। गोल्ड पर टैक्स बढ़ाने से इसका आयात कम हो सकता है। वहीं पेट्रोल और डीजल का निर्यात महंगा होने से कंपनियां ज्यादा क्रूड खरीदने से बचेंगी। जिससे उनको ज्यादा निर्यात न करना पड़े। ऐसे में डालर की डिमांड कम हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो डालर के खिलाफ रुपये का टूटना कम हो सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
