टाटा स्काई यूजर्स को अब पहले की तुलना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नेशनल टैरिफ ऑडर 2.0 को लागू कर दिया गया है।
नई दिल्ली: टाटा स्काई यूजर्स को अब पहले की तुलना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नेशनल टैरिफ ऑडर 2.0 को लागू कर दिया गया है। इसके बाद टाटा स्काई ने अपने एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। पिछले महीने कंपनी ने अपने इन एसटीबीएस की कीमत को 1,399 रुपये पर लिस्ट किया था। एसडी एसटीबी की कीमत तो पहले से ही 1,399 रुपये थी। लेकिन एचडी एसटीबी की कीमत को 100 रुपये कम कर 1,399 रुपये में लिस्ट किया गया था। लेकिन अब एनटीओ 2.0 के पेश होने के बाद इन दोनों एसटीबीएस की कीमत को ही 1,499 रुपये में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Tata Sky और Airtel Digital TV : आज से देखें 200 चैनल फ्री ये भी पढ़ें

टाटा स्काई के एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी
जहां पहले कंपनी एसडी और एचडी एसटीबीएस को 1,399 रुपये में उपलब्ध करा रही थी। वहीं, अब इन्हें 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इनकी कीमत को 100 रुपये बढ़ा दिया गया है। प्राइमरी कनेक्शन की कीमतों के अलावा टाटा स्काई ने अपने मल्टी टीवी कनेक्शन की कीमत को भी बढ़ा दिया है। मालूम हो कि जहां पहले एसडी एसटीबी के सेकेंडरी कनेक्शन की कीमत 1,299 रुपये थी उसे अब 1,399 रुपये कर दिया गया है। वहीं, एचडी सेकेंडरी कनेक्शन की कीमत 1,199 रुपये हो गई है जो पहले 999 रुपये थी।
जानिए एयरटेल डिजिटल टीवी बनाम टाटा स्काई
वहीं दूसरी ओर अगर टाटा स्काई एसटीबीएस की कीमत को एयरटेल डिजिटल टीवी से कंपेयर किया जाए तो एयरटेल के एचडी एसटीबी की कीमत 1,300 रुपये है। वहीं, इसके एसडी एसटीबी की कीमत 1,100 रुपये है। टाटा स्काई के एसडी कनेक्शन की कीमत एयरटेल से 399 रुपये ज्यादा है। इसके अलावा एचडी एसटीबी की कीमत एयरटेल से 199 रुपये ज्यादा है। हालांकि, इनमें इंजीनियर की कीमत अलग हो सकती है। ऐसे में देखा जाए तो टाटा स्काई यूजर्स को इस बढ़ोत्तरी से झटका लग सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
