भारत की बड़ी डीटीएच कंपनी एयरटेल डिजिटल टीवी और टाटा स्काई ने ट्राई की ओर से जारी एनटीओ 2.0 को लागू कर दिया है।
नई दिल्ली: भारत की बड़ी डीटीएच कंपनी एयरटेल डिजिटल टीवी और टाटा स्काई ने ट्राई की ओर से जारी एनटीओ 2.0 को लागू कर दिया है। एनटीओ 2.0 के तहत अब दोनों ही कंपनियों के टीवी यूजर्स 200 फ्री टू एयर चैनल देख सकते हैं। जी हां इस नए टैरिफ ऑर्डर के लागू हो जाने के बाद से यूजर्स को अब 200 फ्री टू एयर चैनल्स का लाभ मिलेगा। साथ ही साथ मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए भी कम भुगतान करना होगा। दोनों ही सर्विस प्रोवाइडर्स के यूजर्स को नए दर से नेटवर्क कैपेसिटी फी (एनसीएफ) का भुगतान करना होगा। इस नए नियम के लागू होने के बाद यूजर्स को 153रु में 200 फ्री टू एयर चैनल्स दिखाए जाएंगे, जो कि पहले के मुकाबले दोगुना है। Tata Sky : मल्टी टीवी सब्सक्राइबर्स को दिया तोहफा, नहीं देना होगा ये शुल्क ये भी पढ़ें
ट्राई ने 1 मार्च को लागू किया एनटीओ 2.0
आपको बता दें कि ट्राई ने जनवरी में ही केबल टीवी और डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स को एनटीओ 2.0 1 मार्च से लागू करने का एलान किया था। जिसे बाद में सर्विस प्रोवाइडर्स ने कोर्ट में चुनौती दी थी। यही नहीं मल्टी टीवी यूजर्स को पहले के मुकाबले अब 40 प्रतिशत तक नेटवर्क कैपेसिटी फी का भुगतान करना होगा। पहले टाटा स्काई यूजर्स को मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए पूरा 153रु का भुगतान एनसीएफ (ऩेटवर्क कैपेसिटी फी) के तौर पर देना पड़ता था। अब यूजर्स को केलव 61रु का ही भुगतान करना पड़ेगा।
जानिए क्या है नई दर?
याद दिला दें कि पिछले साल केबल टीवी और डीटीएच के लिए लागू हुए एनटीओ 1.0 के मुकाबले आज से लागू हुए एनटीओ 2.0 में काफी बदलाव किया गया है। नए टैरिफ ऑर्डर को एयरटेल डिजिटल टीवी और टाटा स्काई ने लागू कर दिया है। इसे जल्द ही अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स और केबल टीवी प्रोवाइडर्स भी लागू कर देंगे। एनटीओ 2.0 में 200 फ्री टू एयर (एफटीए) चैनल्स देखने के लिए यूजर्स को 153 रु (जीएसटी के साथ) का भुगतान करना होगा। अगर, यूजर्स 200 से ज्यादा एसडी चैनल्स सिलेक्ट करते हैं तो उन्हें 189रु (जीएसटी के साथ) भुगतान करना होगा।
चेक करें मल्टी टीवी कनेक्शन की नई दर
मालूम हो कि मल्टी टीवी कनेक्शन लेने वाले यूजर्स को सेकेंडरी कनेक्शन के लिए अब 200 चैनल्स के लिए हर महीने 62रु (जीएसटी के साथ) का भुगतान करना होगा। सेकेंडरी कनेक्शन के लिए 200 से ज्यादा एसडी चैनल्स सिलेक्ट करने पर एयरटेल यूजर्स को अतिरिक्त 30रु का भुगतान करना होगा। वहीं, टाटा स्काई यूजर्स को 75.52रु का भुगतान करना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
