नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,738.30 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स ने मोटा मुनाफा कमाया है। हालांकि इसके मुकाबले 2018-19 की समान तिमाही में टाटा मोटर्स को 26,992.54 करोड़ रुपये का भारी भरकम घाटा उठाना पड़ा था। बता दें कि तब कंपनी को खराब प्रदर्शन नहीं बल्कि अपनी ब्रिटेन स्थित सब्सिडरी जेगुआर लैंड रोवर की संपत्ति हानि के लिए 27,838 करोड़ रुपये के एकमुश्त नॉन-चार्ज कैश देने के कारण इतना बड़ा घाटा हुआ था। एक खास बात और है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आमदनी घटने के बावजूद टाटा मोटर्स ने इतना तगड़ा मुनाफा कमाया है। टाटा मोटर्स की आमदनी 76,915.94 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.81 फीसदी लुढ़क कर 71,676.07 करोड़ रुपये रह गयी।

जेगुआर लैंड रोवर ने कमाया अच्छा मुनाफा
पिछले कारोबारी साल में जिस जेगुआर लैंड रोवर ने टाटा मोटर्स को भारी घाटा करवाया था उसी जेगुआर लैंड रोवर ने इस बार कंपनी को अच्छा खासा मुनाफा हासिल करने में मदद की। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेगुआर लैंड रोवर ने 37.2 करोड़ पाउंड यानी करीब 3466.50 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसके पीछे मुख्य कारण जेगुआर लैंड रोवर की चीन में वाहन बिक्री में 24.3 फीसदी की बढ़ोतरी है। नई रेंज रोवर इवोक की मजबूत मांग से भी कंपनी को बेहतर मुनाफा कमाने में मदद मिली।
जेगुआर लैंड रोवर की कुल सेल्स घटी
चीन में गाड़ियों की सेल्स बढ़ने के बावजूद जेगुआर लैंड रोवर की कुल रिटेल सेल्स 2.7 फीसदी घटी है। बता दें कि टाटा मोटर्स की कुल आमदनी में जेगुआर लैंड रोवर का योगदान 80 फीसदी होता है। जेगुआर लैंड रोवर की आमदनी 2.9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 59,640.5 करोड़ रुपये (640 करोड़ पाउंड) रही। वहीं टाटा मोटर्स की गाड़ियों की रिटेल सेल्स देखें तो इसमें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी।
यह भी पढ़ें - ICICI Bank ने कमाया अब तक का सबसे अधिक मुनाफा, हुई 158 फीसदी बढ़त
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications