नयी दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं। बैंक को अब किसी भी तिमाही में सबसे अधिक मुनाफा हुआ है। बैंक ने पिछले साल के आखरी तीन महीनों में 4146.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो आज तक आईसीआईसीआई बैंक के अपने इतिहास में किसी भी तिमाही में कमाया गया सबसे अधिक मुनाफा है। इतना ही नहीं साल दर साल आधार पर भी बैंक के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में जोरदार 158 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। 2018-19 की समान तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक को 1605 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि बैंक को इतने तगड़े मुनाफे के पीछे एस्सार स्टील के प्रस्ताव से हुआ एकमुश्त लाभ है, जिसके कारण इसके प्रोविजन में जोरदार गिरावट आयी।

प्रोविजन घटे, हुई बैड लोन की रिकवरी
अक्टूबर-दिसंबर के दौरान आईसीआईसीआई बैंक को 4146 करोड़ रुपये के फंसे हुए लोन यानी बैड लोन की रिकवरी हुई। वहीं इसके प्रोविजन 4244 करोड़ रुपये से 51 फीसदी घट कर 2,083 करोड़ रुपये के रह गये। प्रोविजन फंसे हुए लोन के लिए बनाया जाता है। प्रोविजन के तहत डाले गये लोन डूब भी सकते हैं। बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी देखें तो यह 6875 करोड़ रुपये के मुकाबले 24 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 8545 करोड़ रुपये की रही।
लोन बढ़े, एनपीए में आयी गिरावट
देश में कमजोर आर्थिक हालात के बावजूद आईसीआईसीआई बैंक की घरेलू लोन ग्रोथ यानी दिये गये कर्ज में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इनमें रिटेल लोन ग्रोथ 19 फीसदी की रही। वहीं बैंक के एनपीए अनुपात में सुधार हुआ। बैंक का एनपीए रेशियो 2.58 फीसदी से घट कर 1.49 फीसदी रह गया। बैंक की शुल्क आमदनी 17 फीसदी बढ़ कर 3596 करोड़ रुपये और ट्रेजरी इनकम 479 करोड़ रुपये से 11 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 531 करोड़ रुपये की रही।
यह भी पढ़ें - लार्सन एंड टुब्रो को 2,352 करोड़ रु का मुनाफा, मगर अनुमान से रहा कम
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
