नयी दिल्ली। प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो या एलएंडटी को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर में 2352 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वित्त वर्ष 2018-19 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हुए 2,041.62 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019-20 की समान तिमाही में एलएंडटी 2352 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही। एलएंडटी के मुनाफे में इतनी बढ़ोतरी पावर ट्रांसमिशन डिस्ट्रीब्यूशन और मेटैलर्जिकल एंड मटेरियल हैंडलिंग बिजनेस में बड़े प्रोजेक्ट मिलने से आयी है। बता दें कि कमजोर कारोबारी माहौल के बावजूद 2019 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी को 41,579 करोड़ रुपये की नये प्रोजेक्ट मिले। हालांकि मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद एलएंडटी का मुनाफा 2404 करोड़ रुपये के अनुमान से कम रहा। यह अनुमान ब्लूमबर्ग के 11 एनालिस्टों ने लगाया था।

हजारों करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट
एलएंडटी को तिमाही में 17,901 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले, जो कुल प्रोजेक्ट का 43 फीसदी हैं। दिसंबर तक एलएंडटी के पास टोटल 3.06 लाख करोड़ रुपये के हो गये, जो दिसंबर 2018 के मुकाबले 8 फीसदी अधिक हैं। कंपनी को इस तिमाही में जितने प्रोजेक्ट मिले उनमें 28,115 करोड़ रुपये की परियोजनाएँ सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मिली। इस सेक्टर में कंपनी को 28 फीसदी अधिक प्रोजेक्ट मिले। वहीं 31 दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में लगातार संचालन से शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 13.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2161 करोड़ रुपये रहा।
आमदनी में भी हुई बढ़त
साल दर साल आधार पर 2019 की अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में एलएंडटी की आमदनी में भी 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। एलएंडटी की आमदनी बढ़ कर 36,243 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी की अंतरराष्ट्रीय आमदनी 12,871 करोड़ रुपये रही, जो कुल आमदनी की 36 फीसदी रही। कंपनी को पावर सेगमेंट में 816 करोड़ रुपये और हेवी इंजीनियरिंग में 497 करोड़ रुपये के ठेके मिले। इसके अलावा एलएंडटी की हाइड्रोकार्बन सेगमेंट आमदनी 4386 करोड़ रुपये की रही।
यह भी पढ़ें - विप्रो ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कमाया 2,463 करोड़ रुपये का मुनाफा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
