नयी दिल्ली। सायरस मिस्त्री पर एनसीएलएटी के फैसले से आज टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गयी। टाटा समूह की कंपनियों के कुछ शेयरों में जोरदार कमजोरी देखी गयी। हालाँकि टाटा के कुछ शेयरों ने वापसी भी की और मजबूती के साथ बंद हुए। आपको बता दें कि नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल या एनसीएलएटी ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर नियुक्त करने का आदेश दिया है। मगर साथ ही एनसीएलएटी ने टाटा संस को इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 4 हफ्तों का समय भी दिया। एनसीएलएटी के मुताबिक एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति गैरकानूनी थी। रतन टाटा 2012 में रिटायर हुए थे, जिसके बाद सायरस मिस्त्री को टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

कैसे रहे टाटा ग्रुप के शेयर
टाटा ग्रुप की टाटा केमिकल्स का शेयर आज 10.80 रुपये या 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ 643.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं टाटा मोटर्स में 3.05 फीसदी की भारी गिरावट आयी और यह 174.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा टााट ग्लोबल का शेयर 4.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 311.80 रुपये पर बंद हुआ। टाटा कंसल्टेंसी का शेयर लगभग सपाट 2,167.25 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि टाटा ग्रुप के कुछ शेयर बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। इनमें टाटा कम्युनिकेशंस 1.97 फीसदी, टाटा स्टील 1.16 फीसदी और टाटा स्टील बीएसएल करीब 1 फीसदी ऊपर बंद हुआ।
क्या है टाटा संस और सायरस मिस्त्री का विवाद
जानकारी के लिए बता दें कि टाटा संस के बोर्ड ने सायरस मिस्त्री को अक्टूबर 2016 में चेयरमैन पद से बर्खास्त कर दिया था। मगर दो महीने बाद उन्होंने कंपनी के इस फैसले के खिलाफ एनसीएलटी की मुंबई बेंच में याचिका दायर की। मगर एनसीएलटी ने जुलाई 2018 में मिस्त्री के दावे को रद्द कर दिया, जिसके बाद उन्होंने एनसीएलएटी का रुख किया। अब एनसीएलएटी के पक्ष में फैसला दिया है।
यह भी पढ़ें - रेलवे का खास ऑफर : किराये में मिल रही है 50 फीसदी की छूट
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications