नयी दिल्ली। अगर आप रेल से सफर करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि आपको रेलवे से 50 फीसदी का डिस्काउंट मिल सकता है। दरअसल रेलवे ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' प्रोग्राम में हिस्सा लेने युवाओं को फायदा पहुँचाने के लिए दूसरी श्रेणी/स्लिपर के मूल किराये पर 50 फीसदी का डिस्काउंट देने का फैसला किया है। हालाँकि मंत्रालय के बयान के मुताबिक यह छूट उन्हीं को मिलेगी जिनकी मासिक आय 5000 रुपये से अधिक न हो। साथ ही यह डिस्काउंट सामान्य ट्रेन सेवाओं के लिए विशेष मामले के रूप में दिया जा रहा है, जो विशेष ट्रेनों या डिब्बों में लागू नहीं होगा। रेलवे के इस फैसले उन कम आमदनी वाले युवाओं को फायदा मिलेगा, जो सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत एक से दूसरे राज्यों में सफर करते हैं। ऐसे युवा कम पैसों में रेल से सफर कर सकेंगे।

इन्हें भी मिलेगी छूट
यह छूट यात्रा की शुरूआत वाले स्थान से गंतव्य के बीच 300 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करने वालों को वापसी यात्रा के लिए मेल या एक्सप्रेस गाड़ियों के दूसरी श्रेणी अथवा स्पिलर के एक तरफ के किराये के भुगतान पर भी मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मानव संसाधन विकास के संबंधित विभाग के सचिव से निर्धारित रेलवे प्रारूप में अपेक्षित प्रमाण पत्र जारी करने पर ही यह छूट मिलेगी। इच्छुक प्रतिभागियों को रेलवे के संबंधित प्राधिकृत अधिकारियों, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक, के सामने यह प्रमाण पत्र देना होगा।
इन लोगों को नहीं मिलेगा प्रमाण पत्र
यह प्रमाण पत्र उन यात्रियों को जारी नहीं किया जायेगा, जिनकी यात्रा का खर्चा केंद्र या राज्य सरकार उठायेगी। इसके अलावा स्थानीय या वैधानिक संस्था, कॉर्पोरेशन और सरकारी इकाई या विश्वविद्यालय द्वारा जिनका यात्री खर्चा उठाया जायेगा उन्हें भी यह पत्र नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें - जीएसटी काउंसिल की 38वीं बैठक : पहली बार वोटिंग से हुआ निर्णय
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
