नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। Tata Altroz इंडियन मार्केट में 3 दिसंबर को लॉन्च हो रही है और 4 दिसंबर से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो जायेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली और मुंबई के कुछ चुनिंदा डीलरों ने 25,000 रुपये में पहले से ही Tata Altroz की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। बाकी Tata Altroz की ऑफिशियल बुकिंग 4 नवंबर से ही शुरू होगी और बुकिंग अमाउंट 21,000 रुपये होगा। दरअसल कंपनी ने डीलर्स को Tata Altroz की बुकिंग को लेकर लोगों में अधिक से अधिक दिलचस्पी बढ़ाने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स 3 दिसंबर को राजस्थान के जेसलमेर में होने जा रहे ग्लोबल अनवील इवेंट में Tata Altroz को पहली बार लोगों के सामने पेश करेगी। माना जा रहा है कि Tata Altroz इंडियन मार्केट में मारुति बलेनो, हुंडई आई20, टोयोटा ग्लैंडा और होंडा जैज से मुकाबला करेगी।

दमदार है Tata Altroz का इंजन
Tata Altroz के इंजन की बात करें तो इसमें आपको तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इनमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शन आपके सामने होगा। खास बात यह है कि यह तीनों ही इंजन बीएस-6 कम्पलाइंट के साथ उपलब्ध होंगे। इनमें पहला इंजन 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल यूनिट है, जो टाटा की दो कारों, टिएगो और टिगोर, में भी आता है। वहीं Tata Altroz का दूसरा पेट्रोल इंजन 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट होगा। इसका तीसरा इंजन डीजल वाला होगा। इसमें वहीं डीजल हो सकता है, टाटा नेक्सन में आता है। बता दें कि नेक्सन में 1.5-लीटर वाला डीजल इंजन दिया गया है।
इंटीरियर है शानदार
Tata Altroz का इंटीरियर भी शानदार होगा। कार के इंटीरियर को प्रीमियम और आरामदायक बनाने के लिए इसमें फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया स्टीयरिंग वील, ऐम्बिऐंट लाइटिंग, गूगल असिस्टेंट, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, सेगमेंट फर्स्ट पार्ट-डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और 12वी चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। इसके अलावा Tata Altroz में आपको जो अन्य खास फीचर मिलेंगे उनमें ऐप्पल कार प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, ईबीडी के साथ एंटी ब्रेक लॉकिंग सिस्टम शामिल है।
यह भी पढ़ें - एक और झटका : वोडा के बाद एयरटेल भी बढ़ाएगी 42 फीसदी तक रेट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
