नयी दिल्ली। वोडाफोन आइडिया के बाद एयरटेल ने भी अपने मोबाइल और डेटा चार्जेस बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। वोडाफोन की ही तरह एयरटेल भी 3 दिसंबर से अपने मोबाइल और डेटा शुल्क बढ़ाने जा रही है। भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा है कि एयरटेल ने आज अपने मोबाइल ग्राहकों के लिए संशोधित टैरिफ प्लान की घोषणा कर दी है। नये चार्जेस मंगलवार 3 दिसंबर 2019 से लागू होंगे। एयरटेल के नये प्लान भी पिछली कीमतों के मुकाबले 42% महंगे होंगे। इससे पहले आज दोपहर में ही वोडाफोन आइडिया ने अपने प्लानों की कीमतों में 42% की ही बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इससे पहले पिछले महीने ही रिलायंस जियो ने भी अपने मोबाइल चार्जेस बढ़ाने का ऐलान कर दिया था।

2.85 रुपये प्रति दिन का बढ़ेगा खर्च
अगर आप एयरटेल का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं तो आपकी जेब पर प्रति दिन 50 पैसे से लेकर 2.85 रुपये का अधिक वजन बढ़ने वाला है। एयरटेल के मुताबिक बेहतर डेटा और कॉलिंग लाभ प्रदान करने वाले कंपनी के प्लान प्रति दिन 50 पैसे से लेकर 2.85 रुपये महंगे हो जायेंगे। एयरटेल के 35 रुपये और 65 रुपये वाले प्लान के लिए अब आपको क्रमश 49 और 79 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 49 रुपये वाले प्लान में 38 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा तथा 79 रुपये वाले प्लान में 63 रुपये का टॉक टाइम और 200 एमबी डेटा मिलेगा। इन दोनों ही पैक्स की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। हालाँकि एयरटेल ने अपने 19 रुपये वाले प्लान के रेट नहीं बढ़ाये हैं।
129 वाला प्लान मिलेगा 148 में
एयरटेल का 129 वाला प्लान अब आपको 148 रुपये में मिलेगा, जिसमें 2 जीबी डेटा, 300 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल्स मिलती है। वहीं कंपनी के 169 रुपये वाले प्लान के लिए 248 रुपये चुकाने होंगे। इस पैक में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल ने 249 रुपये, 448 रुपये और 499 रुपये वाले प्लानों की बढ़ा कर क्रमश 298 रुपये, 598 रुपये और 698 रुपये कर दी है। इसके 698 वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की होगी। एयरटेल का 998 रुपये वाला प्लान आपको 1,498 और 1,699 रुपये वाला प्लान 2,398 रुपये में मिलेगा।
यह भी पढ़ें : एयरटेल और वोडा ने महंगा किया मोबाइल, जानिए इससे कैसे बचें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
