नई दिल्ली। रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने प्री पेड मोबाइल की कॉल और डाटा की दरें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वह करीब 42 फीसदी तक कॉल और डाटा की दरें बढ़ाने जा रही है। मोबाइल टैरिफ में यह बढ़ोत्तरी 3 दिसंबर से कर दी जाएगी। अगर आप चाहते हैं कि एक साल तक इन बढ़ी हुई दरों से बचे रहें तो अभी भी आपके पास मौका है। दरअसल ट्राई का नियम है कि अगर मोबाइल कंपनियां अपने टैरिफ मे बदलाव करते हैं तो वह उन्हीं पर लागू होता है जो नया रीचार्ज कराते हैं। ऐसे में आपके पास मौका है कि आप कल तक एक वोडाफोन-आइडिया का 1 साल का रीचार्ज प्लान रीचार्ज करा लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको 1 साल तक महंगी कॉल और डेटा की दरों की मार नहीं पड़ेगी।
ऐसे में आइये जानते हैं कि रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल का 1 साल का रीचार्ज प्लान कितने रुपये में मिल रहा है और इसमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं। हालांकि रिलायंस जियो भी कॉल रेट बढ़ाने की बात कर चुका है। ऐसे में अगर आप इन कंपनियों के प्रीपेड ग्राहक हैं तो इन कंपनियों के 1 साल के रीचर्ज प्लान पर भी एक नजर डाल सकते हैं। लेकिन पहले जानते हैं वोडाफोन के 1 साल के रीचर्ज प्लान के बारे में....
वोडाफोन-आइडिया का 1 साल का रीचार्ज प्लान
वोडाफोन-आइडिया के पास 1 साल का रिचार्ज प्लान है। कंपनी यह प्लान 1699 रुपये में देती है। इस प्लान के तहत रोज 1.5 जीबी 4जी/3जी डाटा दिया जाता है। डाटा की यह लिमिट खत्म होने के बाद अनलिमिटेड डाटा कम स्पीड में दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। जहां तक कॉल की बात है तो यह अनलिमिटेड फ्री है। इसमें लोकल से लेकर रोमिंग तक शामिल हैं। वहीं कंपनी एप के माध्यम से कई मनोरंजन की चीजें फ्री में उपलब्ध कराती है। इसके अलावा अगर बीच में आपका डाटा खत्म हो जाता है, तो आप को टॉपअप की सुविधा मिलती है। यानी 1699 रुपये देकर लोग पूरे एक साल तक अगर कंपनी अपनी दरें बढ़ाती है, तो उससे सुरक्षित रह सकते हैं।
रिलायंस जियो का 1 साल का रीचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के पास 1 साल का रिचार्ज प्लान है। कंपनी यह प्लान 1699 रुपये में देती है। इस प्लान के तहत रोज 1.5 जीबी डाटा दिया जाता है। डाटा की यह लिमिट खत्म होने के बाद अनलिमिटेड डाटा स्पीड को कम करके 64 केबीपीएस कर दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। जहां तक कॉल की बात है तो यह अनलिमिटेड फ्री है। इसमें लोकल से लेकर रोमिंग तक शामिल हैं। वहीं कंपनी जियो एप का फ्री में फायदा देती है। इसके अलावा अगर बीच में आपका डाटा खत्म हो जाता है, तो आप को टॉपअप की सुविधा मिलती है। यानी 1699 रुपये देकर लोग पूरे एक साल तक अगर कंपनी अपनी दरें बढ़ाती है, तो उससे सुरक्षित रह सकते हैं।
एयरटेल का 1 साल का रीचार्ज प्लान
एयरटेल के पास 1 साल का रिचार्ज प्लान है। कंपनी यह प्लान 1699 रुपये में देती है। इस प्लान के तहत रोज 1.4 जीबी 4जी/3जी डाटा दिया जाता है। डाटा की यह लिमिट खत्म होने के बाद अनलिमिटेड डाटा कम स्पीड में दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। जहां तक कॉल की बात है तो यह अनलिमिटेड फ्री है। इसमें लोकल से लेकर रोमिंग तक शामिल हैं। वहीं कंपनी एप के माध्यम से कई मनोरंजन की चीजें फ्री में उपलब्ध कराती है। इसके अलावा अगर बीच में आपका डाटा खत्म हो जाता है, तो आप को टॉपअप की सुविधा मिलती है। यानी 1699 रुपये देकर लोग पूरे एक साल तक अगर कंपनी अपनी दरें बढ़ाती है, तो उससे सुरक्षित रह सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
