सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। बेटियों की पढ़ाई औरसमृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। बेटियों की पढ़ाई और विवाह के लिए पैसे जुटाने में काफी मददगार है।
नई दिल्ली, अप्रैल 19। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। बेटियों की पढ़ाई और विवाह के लिए पैसे जुटाने में काफी मददगार है। बच्चों के भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए तमाम तरह की योजनाएं हैं। लेकिन जब बेटियों की बात आती है तो सुकन्या अकाउंट ही खास है। पंजाब नेशनल बैंक भी इस योजना के तहत अपने यहां अकाउंट खुलवाने की सुविधा दे रही है। तो अगर आप भी पीएनबी में बेटियों के नाम का खाता खोलवाना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। Sukanya Samriddhi या PPF अकाउंट : कहां निवेश करना फायदेमंद, ऐसे समझे

जी हां पीएनबी आपकी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना लेकर आया है। इस योजना में महज 250 रुपए के निवेश से आप अपनी बेटी की शादी से लेकर उसकी पढ़ाई तक के लिए बड़ी धनराशि जोड़ सकते हैं। इस योजना में माता-पिता या गार्जियन एक बेटी के नाम पर पीएनबी में केवल एक अकाउंट खोल सकते हैं। वहीं जिनकी दो बेटियां हैं वे अलग-अलग अधिकतम दो अकाउंट खोल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि अकाउंट पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा, जो इनकम टैक्स छूट के साथ है।
बैंक ने दी जानकारी
पंजाब नेशनल बैंक ने बेटियों के लिए फायदेमंद सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्हें योजना से जुड़ी खासियतों के बारे में बताा गया। बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि सुकन्या समृद्धि अकाउंट के जरिए आप अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। हलांकि अधिक जानकारी के लिए, आप इस लिंक पर https://tinyurl.com/y3lwzpms" क्लिक कर सकते है।
250 रुपए निवेश से मिलेगा बड़ा फायदा
तो अगर आप पीएनबी में सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो इसमें मिनिमम डिपॉजिट 250 रुपए करना होता है। जबकि अधिकतम आप 1,50,000 रुपए तक जमा कर सकते हैं। यदि न्यूनतम रकम सालाना जमा नहीं की गई तो अकाउंट बंद हो जाएगा। इसके साथ ही 50 रुपए प्रति वर्ष बतौर पेनल्टी भरनी होगी। इस अकाउंट को बेटी के 21 साल होने तक चलाया जा सकता है। आप चाहे तो मैच्योरिटी अमाउंट बेटी के 18 साल होने पर निकाल सकते हैं। अकाउंट के डिएक्टिवेट होने पर आप इसे दोबारा एक्टिवेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक में एक रिक्वेस्ट पत्र देना होगा।
मेच्योरिटी पर मिलेंगे 15 लाख, जानें कैसे
सुकन्या समृद्धि अकाउंट में वैसे तो आप 250 रुपए से निवेश कर सकते है, लेकिन अगर आप हर महीने 3000 रुपए जमा करते हैं यानी सालाना 36000 रुपए निवेश करते हैं। तो इसमें आपको 21 साल बाद मैच्योरिटी पर करीब 15,22,221 रुपए मिलेंगे। क्योंकि इसमें जमा रकम पर सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से कंपाउंडिंग इंटरेस्ट जुड़ेगा। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आपको पीएनबी में योजना का फॉर्म भरना पड़ेगा।
बैंक में अकाउंट खोलने के लिए इन दस्तावेजों की है जरूरत
सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने का फॉर्म, बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र, जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि। जमाकर्ता के पते का प्रमाणपत्र जैसे पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोल बिल आदि। पैसे जमा करने के लिए आप नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खाता खुल जाने पर जिस पोस्ट ऑफिस या बैंक में आपने खाता खुलवाया है वह आपको एक पासबुक देता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
