Success Story: ऐसा कहा जाता है कि एक आइडिया पूरी लाइफ चेंज कर सकता है। कुंअर सचदेव के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जो पहले दो पैसे कमाने के लिए गली-गली पेन बेचते थे। उन्हें एक दिन एक आइडिया आया और उन्होंने मामूली पूंजी निवेश करके एक ऐसा कारोबार शुरू किया जो आज देश ही नहीं, कई देशों में शानदार कारोबार कर रहा है। आज सचदेव लगभग 3,000 करोड़ रु की कंपनी के मालिक हैं।
हजारों युवाओं को सचदेव की यह कहानी प्रेरणा देने वाली है। उनके पिताजी एक क्लर्क थे। उनका बचपन तंगी से बीता। शुरुआती शिक्षा जो पहले प्राइवेट स्कूल में हो रही थी, अब सरकारी स्कूल से पूरी करनी पड़ी। उन्हें अपनी पढ़ाई को पूरी करने के लिए घर घर जाकर पैन भी बेचना पड़ा।

बचपन में कुंवर सचदेव का सपना था कि वह बड़े होकर डॉक्टर बने, लेकिन कुंवर सचदेव किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने कुछ वर्ष नौकरी करने के बाद खुद का कारोबार शुरू किया जो आज लगभग 3,000 करोड़ रु है।
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कुंवर के सामने केवल शुरूआती पढ़ाई में ही परेशानी आई, बल्कि उन्होंने अपना ग्रेजुएशन करने के दौरान भी एक केबल कम्युनिकेशन कंपनी में मार्केटिंग का काम किया।
उन्हें कंपनी में काम करने के दौरान ही समझ आ गया था कि देश में केबल इंडस्ट्री में ग्रोथ की काफी अधिक संभावना है। बस उन्होंने नौकरी छोड़ दी और एक कंपनी बनाई। जिसका नाम सू-कैम कम्यूनिकेशंस रखा। उन्होंने बाद में इस कंपनी को पूरी तरह बदल कर सोलर प्रोडक्ट के उत्पादन में लगा दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुंवर सचदेव खुद बताते है कि सोलर प्रोडक्ट वाली कंपनी बनाने का आइडिया उन्हें अपने घर में लगे एक इनवर्टर से मिला। कुंवर सचदेव ने बताया कि घर में एक पुराना इनवर्टर लगा था, जिसमें काफी घटिया क्वालिटी का मैटेरियल यूज किया गया था।
उन्होंने इसके बाद इन्वर्टर बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने वर्ष 1998 में अपनी कंपनी का नाम बदल दिया और इसका नाम बदलकर सू-कैम पॉवर सिस्टम कर दिया। उनकी कंपनी आज तमाम तरह के सोलर प्रोडक्ट बनाती है, जिनकी मांग देश ही नहीं विदेशों में भी काफी है।
उन्होंने सोलर आधारित प्रोडक्ट बनाने पर ही अधिक फोकस किया। आज उनकी कंपनी सोलर से जुड़े हुए इन्वर्टर बनाती है। बेहतर क्वॉलिटी होने के वजह से उनके प्रोडक्ट की मांग देश में ही नही, बल्कि विदेशों में भी काफी होती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके बिजनेस का मार्केट मूल्य अब तक लगभग 2 हजार 300 करोड़ रु पहुंच गया है। उनके सोलर प्रोडक्ट की कैपिसिटी लगभग 10 घंटे तक रहती है।उनकी कंपनी के प्रोडक्ट अभी तक लाखों घरों में उपयोग किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Electricity Bill: बिजली बिल आएगा काफी कम, बदले ये आदतें
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications