Electricity bill घर में खर्चो का एक बड़ा हिस्सा होता है क्योंकि, टेक्नोलॉजी के युग में घर में काफी अधिक इलेक्ट्रॉनिक अप्लांयसेज उपयोग होते हैं। हालांकि, अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो फिर काफी सारी बिजली बचाई जा सकती है।
क्योंकि, जाने-अनजाने में हमसे अक्सर ऐसी गलतियां करते है, जिस वजह से बे मतलब बिजली कंज्यूम होती रहती है। आपको यह पर हम कुछ ऐसी बात बताने जा रहे हैं, अगर जिनका आप होम अप्लांयस उपयोग करते समय ध्यान रखें तो काफी बिजली की बचत करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही आपको छोटी छोटी आदतों में बदलाव भी करना होगा।

इस तरह बचाएं बिजली
खरीदे एलईडी बल्ब
आज भी अगर आपके घर में पुरानी तरह का बल्ब उपयोग हो रहा हो तो फिर आप उन्हें बदल दें और आप उन लाइट को बदलकर एलईडी बल्ब का उपयोग करना शुरू कर दें। क्योंकि ये बल्ब लंबे वक्त तक चलते हैं, इसके साथ ही काफी बिजली की बचत कराने में मदद करते हैं। इसमें रोशनी भी भरपूर मिलती है।
सही टेम्परेचर में करें फ्रिज उपयोग
अगर आपके घर में फ्रिज है और आप इसका इस्तेमाल करते है तो फिर घर पर बिजली बिल का एक बड़ा हिस्सा इसी से आता है। ऐसे में आपको पहले यह सुनिश्चित करना काफी जरूरी है कि फ्रिज का उचित तापमान हो।
इसको हम एक उदाहरण से समझ सकते हैं। अगर हम उदाहरण के तौर पर बात करें तो सैमसंग के फ्रिज में ठंड, गर्मी और बरसात सबके लिए मोड मिलता है। आप फ्रिज का उपयोग उसी तापमान में करें। इसकी वजह यह है कि इससे बिजली की बचत करने में काफी सहायता मिलेगी।
ऑफ करें स्विच
आप जब भी कमरे से बाहर निकले एक बार चेक कर लें कि कमरे की लाइट या फैन ऑन तो नही है। हमेशा यह प्रयास करें कि बिना कोई कारण के कोई भी होम अप्लायंस उपयोग न हो रहा हो। इसके साथ ही आप टीवी जैसे अप्लायंस का उपयोग न होने पर सिर्फ रिमोट से ऑफ कर न छोड़ें। आप पूरा प्रयास करें कि उसका स्विच ऑफ हो जाए।
5 स्टार रेटिंग वाले अप्लायंस खरीदें
आप जितनी अधिक रेटिंग वाले अप्लायंस को खरीदते है आपको उतनी ही अधिक बिजली की बचत करने में सहायता मिलती है। आप ऐसे में जब भी नया अप्लायंस खरीदें आपको प्रयास करें कि उसकी 5 या मिनिमम 3 रेटिंग हो।
सही रखें एसी का तापमान
कई सारे लोग ऐसे है जिन लोगों की आदत होती है कि वे एसी को ऑन करते करते ही इसे 18 डिग्री से 19 डिग्री पर सेट कर देते हैं लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एसी को 24 पर रखना चाहिए। इससे एक तो बिजली की बचत हो होती ही हैं इसके साथ ही मानव शरीर के लिए भी काफी बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें: SBI Annuity Deposit Scheme: एक बार निवेश पर हर महीने मिलेंगे पैसे, जानिए कैसे
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications