SBI Annuity Deposit Scheme: अगर आप निवेश के एक ऐसे माध्यम की तलाश कर रहे हैं, जिस पर आप फंड को एक बार में निवेश कर दें और इस पर मंथली रिटर्न उठाएं तो फिर आपके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एसबीआई एनुइटी डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
इस योजना में आपको एक बार में मोटा पैसा निवेश करने को कहता है, फिर इस राशि पर आपको प्रिंसिपल अमाउंट का एक हिस्सा और घटते प्रिंसिपल अमाउंट पर बना ब्याज मिलता है।

एसबीआई एनुइटी डिपॉजिट स्कीम
आप एसबीआई की इस एसबीआई एनुइटी डिपॉजिट स्कीम में 120 महीने के लिए निवेश कर सकते हैं। मिनिमम मंथली एनुइटी 1 हजार रु है। वही, 15 लाख तक के डिपॉजिट पर प्रीमैच्योर पेमेंट कर सकते हैं।
जमा की राशि कितनी हो सकती हैं, इस पर कोई सीमा नहीं है, इस पर कोई सीमा नहीं है।
डिपॉजिटर के गुजर जानें को स्थिति में प्रीमैच्योर पेमेंट कर सकते हैं, जिस पर कोई सीमा नहीं होगी।
कितना होता है इंटरेस्ट?
एसबीआई एनुइटी डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज उठना ही होता है, जितना टर्म डिपॉजिट पर जनता और वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है।
हाल ही में एसबीआई ने अपने एफडी पर इंटरेस्ट रेट की बढ़ोतरी की है। आम निवेशकों को 6.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वही, वरिष्ठ नागरिको को 6.9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस योजना में 4 टेन्योर में डिपॉजिट कर सकते हैं, तो अलग-अलग टेन्योर पर अलग-अलग इंटरेस्ट रेट लागू होगा।
क्या एनुइटी डिपॉजिट स्कीम एफडी जैसी है
नहीं एनुइटी डिपॉजिट स्कीम एफडी जैसी नहीं है। फिक्स्ड डिपॉजिटर को एक बार पैसे डिपॉजिट करना होता है और मैच्योरिटी के बाद (एसटीडीआर की स्थिति में) प्रिंसिपल और इंटरेस्ट मिलता है। टीडीआर की स्थिति में मैच्योरिटी के बाद बस प्रिंसिपल अमाउंट मिलता है, इंटरेस्ट कुछ अंतराल पर मिलता है।
वही, अगर हम एनुइटी डिपॉजिट की बात करें तो फिर एनुइटी डिपॉजिट में आपको एक बार में डिपॉजिट करना होता है। वही, बैंक आपकी ओर से तय किए गए टेन्योर में आपको बैंक रीपेमेंट करेगा। इसके साथ ही प्रिंसिपल राशि का एक हिस्सा और ब्याज होगा।
इसका मतलब यह है कि आपके वन टाइम पेमेंट पर बैंक आपको हर महीने ईएमआई देगा। जिसमें आपके प्रिंसिपल राशि और ब्याज मिलेगा। आपकी इससे प्रिंसिपल राशि घटते रहेगी और राशि मैच्योरिटी के समय तक जीरो हो जायेगी।
ले सकते हैं 75 फीसदी तक ओवरड्रॉफ्ट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यह योजना आवश्यकता के वक्त काफी अधिक काम की है। एसबीआई की इस योजना में आपको लोन की सुविधा मिलती है। आपको जरूरत पड़ने पर खाते में मौजूद बैलेंस का 75 प्रतिशत तक ओवरड्राफ्ट मिल सकता है।
लोन लेने के बाद एन्यूटी पेमेंट लोन अकाउंट में क्रेडिट होगा। ग्राहकों को इस योजना में यूनिवर्सल पासबुक भी जारी किया जाता है। एसबीआई की सभी शाखाओं में बैंक की यह सुविधा मिल जायेगी।
यह भी पढ़ें: Business Idea: इस दिवाली तगड़ा मुनाफा कराएगा ये कारोबार
More From GoodReturns

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications