Success Story: आज हम आपके लिए एक ऐसे किसान की कहानी लेकर जो सबके लिए मिसाल बन चुके हैं। दिल्ली के हसनपुर गांव में पहने वाले पवन कुमार नाम के एक किसान हर महीने 1 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात है कि भारत के किसान आमतौर पर पारांपरिक फसलें उगाते हैं, इनमें धान, गेंहूं, दालें और सरसों जैसे कई अनाज शामिल होते हैं। हालांकि इन फसलों को उगाने से किसानों को कुछ खास फायदा नहीं होता है।
लेकिन अब किसान पारंपरिक खेती से हट कर दूसरी फसल, फल और सब्जियों की खेती की तरफ रुख कर रहे हैं, इससे उनकी आमदनी काफी बढ़ रही है और जबरदस्त मुनाफा भी हो रहा है, जो पारंपरिक फसलों के मुताबिक काफी ज्यादा होता है।

दरअसल दिल्लि के हसनपुर गांव में रहने वाले किसान पवन कुमार भारत के सभी किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। गौरतलब है कि पहले पवन गेंहूं जैसी फसलें उगाते थे, लेकिन बाद उससे उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिल रहा था।
पवन बताते हैं कि खारा पानी होने की वजह से खरीफ की फसलें उगाने में भी उन्हें काफी दिक्कतें आती थीं और खेती से उनकी इनकम काफी कम थी। लेकिन उन्होंने इसके कभी भी अपनी कमजोरी नहीं बनने दया और मशरूम की खेती शुरू कर दी।
इतनी पहुंच गई सालाना इनकम
पवन का कहना था कि मशरूम की खेती के बाद से उनके जीवन और आमदनी में बदलाव देखने को मिला है, जिससे वह ज्यादा खुश हैं। दरअसल पारंपरिक खेती को छोड़कर नकदी फसल की ओर कदम बढ़ाने वाले पवन कुमार इस समय 1 साल में 21 लाख रुपए तक कमा रहे हैं। इस हिसाब से पवन हर महीने करीब 1.80 लाख रुपये तक की इन कम कर पा रहे हैं।
जाहिर तौर पर पवन ने अगर पारंपरिक खेती को नहीं छोड़ा होता तो, आज उनकी आमदनी जस की तस होती, लेकिन उन्होंने अपना निर्णय बदलकर आपनी आर्थिक हातल को काफी बेहतर बना लिया।
किसान के द्वारा ये बिजनेस शु्रू करने से पहले कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा भी सलाह ली गई थी। उन्होनें कई साल पहले मशरूम की खेती ट्रेनिंग भी ली थी। इसके बारे उन्होंने वैज्ञानिकों की सलाह से मौसम का ध्यान रखते हुए सारे उपाय किया और इससे उनका प्रोडक्शन काफी बेहतर हो गया। जिससे कमाई भी जबरदस्त तरीके से बढ़ गई।
बढ़ता गया बिजनेस और मुनाफा
पवन कुमार ने साल 2016 में मशरूम की खेती का प्रशिक्षण लेने के बाद 700 स्क्वायर फीट के एऱिया में मशरूम की खेती शुरू की। इसके बाद उन्होंने कई विशेषज्ञों की सलाह से इसकी खेती शुरू की और धीरे-धीरे आमदनी बढ़ती गई।
इसके साल 2022 के दौरान इन्होंने अपने फार्म को 5000 वर्ग फीट में स्थापित किया और आज तगड़ा प्रॉफिट कमा रहे हैं। ये हर साल 54,000 किलो तक मशरूम का उत्पादन करते हैं और अब लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें



Click it and Unblock the Notifications