Mushroom Farming Business: अगर आप घर बैठे बिना ज्यादा पैसे लगाए कोई बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। आज हम आपको एक ऐसी स्वादिष्ट और सेहतमंद सब्जी के बारे में बताएं जिस कमरे में उगाया जा सकता है और मात्र डेढ़ महीने के अंदर इसकी फसल से आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसका बिजनेस सिर्फ कुछ हजार रुपए लगाकर भी शुरू किया जा सकता है। इस बिजनेस से आपको फायदा भी काफी जबरदस्त होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की मशरूम की खेती का बिजनेस एक छोटे से कमरे में भी शुरू किया जा सकता है। अगर आप इसे बड़े लेवल पर शुरू करते हैं तो महीने के लाखों रुपए कमा सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होती है। मात्र 5 से 6 हजार रुपए की लागत लगाकर मशरूम की खेती का बिजनेस शुरू किया जा सकता है।

इसलिए कुछ सालों में देश में मशरूम की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है और इसकी अच्छी खासी कीमतें भी मिलती है यही कारण है कि इसका बिजनेस शुरू करके आप आसानी से जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं।
विशेषज्ञ बताते हैं कि मशरूम की खेती करने का सबसे सही समय मार्च से लेकर अक्टूबर तक होता है। इसे बनाने के लिए भूसे में कुछ खास तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं, इन केमिकल्स का इस्तेमाल होने से भूसा ऑर्गेनिक खाद में कन्वर्ट हो जाता है, इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30 दिन तक का समय लग सकता है।
कंपोस्ट रेडी हो जाने के बाद आपको इसकी 6 से 8 इंच मोटी बेड यानी परत बनानी होती है। कंपोस्ट से बनी हुई इसी बेड पर मशरूम के इस बो जाते हैं। इसके बाद मशरूम उगने में करीब 40 से 45 दिन का समय लगता है। 40 से 45 दिनों के बाद आप बड़ी आसानी से इसे काट कर बेच सकते हैं। अगर आप शहर में रह रहे हैं और आपके पास एक बड़ा खाली हाल पड़ा है, तो भी आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। आज कल फल और सब्जियों का बिजनेस करके किसान अमीर बन रहे हैं।
हालांकि यह बिजनेस शुरू करने के लिए शेड वाली जगह चाहिए होती है और आप चाहे तो इसके लिए अलग से एक एरिया भी तैयार कर सकते हैं। जहां मशरूम की खेती की जाती है वहां पर शेड के साथ प्रॉपर वेंटिलेशन भी काफी जरूरी होता है जिससे फसल की क्वालिटी बेहतर होती है। प्रॉपर वेंटिलेशन के साथ कंपोस्ट का बढ़िया क्वालिटी का होना भी जरूरी है, नहीं तो फसल की क्वालिटी में फर्क आ जाता है। इसके अलावा आपको बुवाई के लिए ताजा बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसकी खेती को काफी देखभाल की जरूरत पड़ती है। आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि जहां भी मशरूम की खेती की जा रही है वहां का तापमान 15 से लेकर 12 डिग्री सेंटीग्रेड तक बना रहे, विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर टेंपरेचर ज्यादा बढ़ जाता है तो फसल को नुकसान होता है या फिर उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है। मशरूम की खेती करते वक्त मॉइश्चर 80 से 90 प्रतिशत तक होना चाहिए।
स्पेशलिस्ट बताते हैं कि मशरूम की खेती करके आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है। अगर 1 किलो मशरूम उगाने में आपकी कास्ट 80 18 से 20 रुपए आता है, तो सीजन के समय में आप इसे पैक करके 200 प्रति किलो के रेट तक पर बेच सकते हैं। धीरे-धीरे मशरूम की डिमांड बढ़ रही है और यही कारण है कि इसकी खेती से जबरदस्त प्रॉफिट हो सकता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
