PP Reddy देश के 54वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति लगभग 37 हजार 300 करोड़ रु आंकी है। 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक यह बिजनेस टाइकून इंजीनियरिंग और निर्माण उद्योग में सबसे अमीर व्यक्ति हैं और रेड्डी ने पिछले एक वर्ष में अपनी संपत्ति में लगभग 24 हजार 700 करोड़ रु जोड़े हैं।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि पी पी रेड्डी को यह कारोबार विरासत में मिला था, तो फिर आपका यह सोचना बिल्कुल भी गलत है। पी पी रेड्डी का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। पी पी रेड्डी अपने माता-पिता की पांचवी संतान हैं।

उनके परिवार में किसी का भी बिजनेस से दूर-दूर तक नाता नहीं था लेकिन, रेड्डी ने वर्ष 1989 में कुछ अलग जड़ने के लिए दो कर्मचारियों के साथ मेघा इंजीनियरिंग एंटरप्राइजेज की नींव रखी।
इस कंपनी ने पिछले 33 सालों में काफी तरक्की की है और उन्हें भारत के धनकुबेरों की लिस्ट में शामिल करवा दिया है। अब पी पी रेड्डी की कंपनी का नाम मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है।
शुरू में पीपी रेड्डी की कंपनी नगर पालिकाओं के लिए छोटे पाइप बनाती थी। लगभग 2 वर्ष के बाद पीपी रेड्डी के भतीजे पीवी कृष्णा रेड्डी ने भी कंपनी को ज्वाइन कर ली। इसके बाद दोनों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
ये कंपनी जो छोटी पाइपलाइन बनाती थी वो मेघा इंजीनियरिंग सड़क, बांध और प्राकृतिक गैस वितरण नेटवर्क और लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण करने लगी।
अब ये कंपनी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में महारथ रखने वाले एक बड़े खिलाड़ी के रूप में कंपनी स्थापित हो चुकी है। रेड्डी की कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निर्माण किया है।
रेड्डी हैदराबाद में एक आलीशान घर में रहते हैं। इस घर को डायमंड हाउस के नाम से पुकारा जाता है। रेड्डी के पास अपना निजी गोल्फ कोर्स भी है।
यह भी पढ़ें: Free Visa: भारतीयों के लिए खुशखबरी, इस देश ने दी फ्री वीजा जारी करने के मंजूरी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications