Free Visa : अगर आप श्रीलंका घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बड़ी जानकारी दी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर श्रीलंका कैबिनेट ने कई देशों के लिए फ्री वीजा जारी करने का निर्णय लिया है।
इन देशों की सूची में भारत का भी नाम शामिल किया गया है। श्रीलंका कैबिनेट ने भारत के अलावा चीन, मलेशिया, जापान, रूस, इंडोनेशिया और थाईलैंड को भी मुफ्त वीजा जारी करने के लिए मंजूरी दे दी है।

ये नियम तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले मार्च के महीने में, श्री लंका के विदेश मंत्री अली साबरी की तरफ से कहा गया था कि भारत के साथ उनके देश का संबंध 'हमारी विदेश नीति में सबसे जरूरी में से एक' है।
श्री लंका के विदेश मंत्री ने आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली के साथ मिलकर कार्य करने वाली अपनी सरकार की स्कीम्स पर भी प्रकाश डाला है।
श्री लंका के विदेश मंत्री अली साबरी की तरफ से कहा गया था कि हम इंटिग्रेट करना चाहते हैं और भारतीय मुद्रा को श्रीलंका में एक व्यापार योग्य मुद्रा बनाने की अनुमति देना चाहते हैं। श्रीलंका के विदेश मंत्री की तरफ से कहा गया था कि हम यात्रा करने वाले 300 से 400 मिलियन भारतीयों के साथ भारत की क्षमता को समझते हैं।
जानिए क्या है मुफ्त वीजा
इसके तहत आप बिना वीजा लिए ही किसी देश की यात्रा कर सकते हैं। फ्री वीजा तब लागू होता है जब इसके संबंध में किसी देश के बीच समझौता हो, या फिर जिस देश में आप घूमने जा रहे है उस देश ने एकतरफा रूप से विदेशी नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हों।
यह भी पढ़ें: Vijayadashami से सीखे ये फाइनेंशियल टिप्स, नहीं होगी धन की कमी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications