Subhadra Yojana: अलग-अलग राज्य की सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर यानी 17 सितंबर को महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना को शुरु किया है। इस योजना से महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। ये योजना ओडिशा राज्य की महिलाओं लिए शुरु की गई है। अगर आप ये सोच रही हैं कि इस योजना का फायदा किन महिलाओं को मिलेगा तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

आखिर क्या है सुभद्रा योजना? (Subhadra Yojana In Hindi)
ओडिशा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार ने सुभद्रा योजना शुरू की है। इस योजना से ओडिशा की 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिलेगा। यह योजना ओडिशा के सभी 30 जिलों में लागू होगी।
किन महिलाओं को मिलेगा सुभद्रा योजना का फायदा? (Subhadra Yojana Eligibility)
जो महिलाएं ओडिशा की मूल निवासी हैं और जिनकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच है इसके साथ ही, जिन महिलाओं की पारिवारिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं है। वे इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं। वहीं, जो महिलाएं टैक्स भरती हैं या फिर जिन महिलाओं को पहले से किसी सरकारी योजना के जरिए 1500 रुपये हर महीने मिल रहा है या 18 हजार रुपये हर साल पेंशन मिलती है, तो ऐसे में उन महिलाओं को सुभद्रा योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
इस तरह मिलेंगे सुभद्रा योजना के पैसे (Subhadra Yojana Benefits)
इस योजना से हर साल महिलाओं को 10,000 रुपये दिए जाएंगे। ये 10 हजार रुपये दो किश्तों में दिए जाएंगे। पहली किश्त 5,000 रुपये राखी पूर्णिमा पर यानी 9 अगस्त 2025 के दिन दी जाएगी और दूसरी 5,000 रुपये की किश्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2025 को दी जाएगी। ये पैसे इन महिलाओं के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजे जाएंगे।
कैसे करें इसमें अप्लाई? (Subhadra Yojana Apply Process)
- इसमें योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सुभद्रा योजना के पोर्टल (subhadra.odisha.gov.in) पर जाकर अप्लाई नॉउ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर फॉर्म में सारी जानकारी को सही से भर दें। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स को साथ में अटैच करके फॉर्म को सबमिट करना है। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट डिटेल, एड्रेस प्रूफ, जाति प्रमाण पत्र, और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
- ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर से फॉर्म लेकर उसे सही से भरकर सबमिट किया जा सकता है।
- आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद ओडिशा सरकार अपने डेटाबेस से इसे वेरिफाई करेगी और अगर फॉर्म में कोई गलती होती है तो आपका आवेदन reject कर दिया जाएगा।
सुभद्रा के अंतर्गत फायदा और इस प्रोग्राम का उद्देश्य क्या है?
यह कार्यक्रम हर ग्राम पंचायत या शहरी स्थानीय निकाय में सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन करने वाली 100 महिलाओं को 500 रुपये का अतिरिक्त लाभ प्रदान करके डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करता है।
क्या आपको मिलेगी इस योजना की पहली किस्त?
इस योजना की पहली किस्त 9 अगस्त 2025 के दिन दी जाएगी। ये किस्त उन्हीं महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगी जो सभी पात्रता को पूरा करेंगी। पात्रता न पूरी होने पर आप इस योजना का फायदा नहीं उठा पाएंगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications