Subhadra Yojana Apply Process: ओडिशा में बीजेपी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 'सुभद्रा योजना' की घोषणा की है। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद देगी। नई सरकारी योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रुपये मिलेंगे। ये पैसा पांच साल तक मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप इसमें अप्लाई करके फायदा उठा सकती हैं।

इस योजना से मिलेंगे आपको 50,000 रुपये
यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को लॉन्च की जाएगी। सुभद्रा योजना के लिए 55,825 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। हर महिला को प्रति वर्ष 10,000 रुपये (5,000 रुपये की दो किश्तों में दिए जाएंगे। ये पैसा रक्षाबंधन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिए जाएंगे। 5 सालों में एक महिला को कुल 50,000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा महिलाओं को सुभद्रा डेबिट कार्ड भी मिलेगा। योजना के तहत पैसा सीधे लाभार्थी महिला के आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट में जमा होगी।
इस योजना से महिलाओं को 'सुभद्रा डेबिट कार्ड' भी मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाली 100 महिलाओं को 500 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
इस पैसे को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को डेबिट कार्ड भी दिए जाएंगे और हर एक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में जो महिलाएं सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करेंगी उनमें से 100 महिलाओं को 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
ऐसे करें योजना के लिए अप्लाई
योजना का लाभ पाने के लिए महिलाएं आंगनवाड़ी केंद्रों, ब्लॉक ऑफिस, मो-सेवा केंद्रों और जन सेवा केंद्रों से मुफ्त में फॉर्म प्राप्त करके भर सकती हैं। इसमें आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी सबमिट करने होंगे। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।
इसके अलावा, 'सुभद्रा सोसायटी' का गठन भी किया जाएगा, जो कि महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत काम करेगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भी इस योजना को सरकार के द्वारा शुरू किया गया है।
इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
जो महिलाएं किसी अन्य सरकारी योजना के तहत प्रति हर महीने 1,500 रुपये या उससे अधिक सहायता लें रही हैं। वह इस योजना का फायदा नहीं उठा पाएगी। इस योजना के लिए अगर आप अप्लाई करेंगी तो इसके लिए आपको योग्यता पता होनी चाहिए। जिन महिलाओं की उम्र 21 से 60 साल के बीच होगी, वे इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी। आवेदनकर्ता का ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा जो महिलाएं सरकारी कर्मचारी हैं वे पात्र नहीं हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
