मुंबई। विदेशी बाजार से मिलने वाले संकेतों से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की चाल तय होगी, खासतौर से अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को सुलझाने की दिशा में होने वाली प्रगति पर बाजार की नजर रहेगी। वहीं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों के निवेश के प्रति रुझान से भी बाजार को दिशा मिलेगी। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल से भी बाजार की दिशा तय होगी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव बीते सप्ताह तकरीबन दो महीने के ऊंचे स्तर पर चला गया था। कच्चे तेल का दाम बढ़ने से रुपये में कमजोरी आ सकती है जिसका असर शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा। पिछले सप्ताह के आखिर में देसी मुद्रा में सुधार देखने को मिला था।

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को लेकर टकराव के कारण दुनियाभर में मंदी का माहौल बना हुआ है। लिहाजा, दुनिया के दो बड़े व्यापारिक साझेदारों में टकराव दूर करने की दिशा में प्रगति से बाजार में सकरात्मक माहौल बनेगा।
वहीं, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बीते महीने हुई बैठक के विवरण इस सप्ताह गुरुवार को जारी होने वाले हैं। फेड ने बीते महीने ब्याज दरों में कटौती कर इसे 1.5-1.75 फीसदी के दायरे में कर दिया था।
इसके अलावा विदेशों में इस सप्ताह जारी होने वाले कुछ प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का भी बाजार पर असर देखने को मिल सकता है। अमेरिका में इस सप्ताह के आखिर में शुक्रवार को यूएस मार्किट मैन्युफैक्च रिंग और सर्विस पीएमआई के आंकड़े भी जारी होंगे। इससे पहले जापान में बुधवार को व्यापार संतुलन के आंकड़े जारी होंगे और गुरुवार को यूरोपीय यूनियन के कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े जारी होंगे।
यह भी पढ़ें : दोनों बच्चे हो जाएंगे करोड़पति, 2500 रुपये से शुरू करें इन्वेस्टमेंट
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
