नई दिल्ली। हर मां बाप की इच्छा होती है कि उसका बच्चे करोड़पति हो जाएं। इसके लिए वह शिक्षा पर भारी निवेश करता है और अंत में उसे नौकरी खोजना पड़ती है। अगर अच्छी नौकरी मिल गई तो ठीक, नहीं तो जिंदगी भर बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ बचपन से ही उनके नाम पर मामूली से रकम हर माह जमा की जाए, जिससे उनके बड़े होने पर उनके पास पर्याप्त पैसा हो। अगर आप बच्चों के नाम पर कुछ हजार रुपये हर माह बचपन से ही जमा कर सकते हैं, तो आपके दोनों बच्चे आसानी से बड़े होते ही करोड़पति हो सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि यह निवेश कहां किया जाए। बहुत से लोगों को म्यूचुअल फंड पर भरोसा नहीं है। ऐसे में लोगों के पास बैंक और पोस्ट ऑफिस में भी निवेश का विकल्प है। बैंक और पोस्ट ऑफिस में देश के ज्यादातर लोगों को भरोसा है। ऐसे मे आइये जानते हैं कि बैंक और पोस्ट ऑफस के अलावा म्यूचुअल फंड में कितने रुपये महीने का निवेश करना होगा और कितने साल में बच्चे करोड़पति बन जाएंगे।
ऐसे करें बैंक और पोस्ट ऑफिस में निवेश की प्लानिंग
बैंक और पोस्ट ऑफिस में निवेश शुरू करके बच्चों को करोड़पति बनाया जा सकता है। इस समय बैंक और पोस्ट ऑफिस में 7 प्रतिशत के लगभग जमा पर ब्याज मिल रहा है। ऐसे में अगर अगर 1 बच्चा है तो आप को 5000 रुपये महीने से निवेश की शुरुआत करनी होगी। बाद में हर साल इस निवेश राशि में 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी करनी होगी। इस प्रकार अगर निवेश 30 साल तक किया जाएगा तो बच्चा आराम से करोड़पति बन जाएगा। यहां पर निवेश में हर साल 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी का मतलब पहले साल 5 हजार रुपये महीने को निवेश को अगले साल 5250 रुपये करना होगा। ऐसे ही बाद के सालों में भी करना होगा।
निवेश की योजना एक नजर में
-5000 रुपए महीने का शुरू करें निवेश
-इसमें करें हर वर्ष 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी
-30 साल इस निवेश योजना पर करें अमल
-औसतन 7 फीसदी तक मिले ब्याज
-30 साल में तैयार हो जाएगा1 करोड़ रुपये का फंड
नोट : अगर आपको लगता है कि आगे के समय में ब्याज दरें कम हो रही हैं, तो आप उसी हिसाब से हर साल अपना निवेश बढ़ा सकते हैं। जैसे हर साल 5 फीसदी की जगह आप 6 या 7 फीसदी की निवेश में बढ़ोत्तरी कर देंगे तो घटती ब्याज दर के बाद में बच्चे को करोड़पति बनाने का लक्ष्य पा लेंगे।
अगर 2 बच्चे हैं, तो ऐसे करें प्लानिंग
आज के समय में ज्यादातर लोगों के 1 बच्चा है, वहीं कुछ लोगों के 2 बच्चे भी हैं। ऐसे में माता पिता चाहेंगे कि उनके दोनों बच्चे करोड़पति हों। तो ऐसा भी संभव है। लेकिन इसके लिए आपको अपनी निवेश की रणनीति बदलनी होगी। हालांकि शुरुआत आपको 5000 रुपये महीने से ही करनी होगी। दो बच्चे होने पर आप 2 निवेश अलग शुरू करें। दोनों बच्चों के नाम 2500 - 2500 रुपये महीने का निवेश बैंक या पोस्ट ऑफिस में शुरू करें। लेकिन अब बच्चों के नाम हर साल 5 फीसदी की जगह निवेश में 10 फीसदी का इजाफा करें। जैसे दोनों बच्चों के नाम पहले साल जहां 2500 - 2500 रुपये का निवेश करें, वहीं इसे बढ़ाकर अगले साल से 2750 - 2750 रुपये महीना कर दें। इसी प्रकार हर साल इस निवेश को बढ़ते जाएं। अगर पोस्ट ऑफिस और बैंक में औसतन 7 फीसदी का ब्याज मिलता रहा रहा तो यह निवेश 30 साल में एक-एक करोड़ रुपये यानी दोनों बच्चों के 1-1 करोड़ रुपये होगा। लेकिन अगर लगता है कि ब्याज दरें कम हो रही हैं, तो हर साल निवेश को 10 फीसदी की जगह इस बढ़ाकर 11 या 12 फीसदी कर दें। इससे घटी ब्याज दर के बाद भी दोनों बच्चे करोड़पति हो जाएंगे।
म्युचुअल फंड में निवेश कर ऐसे तैयार करें 1 करोड़ रुपये का फंड
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम का कहना है कि अगर आप थोड़ा रिस्क लेने के लिए तैयार हैं, तो म्युचुअल फंड के माध्यम से भी बच्चों के लिए 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए हर माह निवेश भी कम करना होगा। अगर आपका 1 बच्चा है, तो हर माह 2000 रुपये के निवेश से बच्चे को करोड़पति बनाया जा सकता है।
जानिए म्युचुअल फंड के माध्यम से कैसे करें निवेश
-2000 रुपये महीने का शुरू करें निवेश
-30 साल इस निवेश को जारी रखें
-15 फीसदी का मिले हर साल औसतन रिटर्न
-30 साल में तैयार हो जाएगा 1.2 करोड़ रुपये का फंड
2 बच्चे हैं तो ऐसे करें प्लानिंग
अगर आपके 2 बच्चे हैं और दोनों के नाम पर 2000 - 2000 रुपये का निवेश ज्यादा लग रहा है तो इस प्लानिंग में थोड़ा फेरबदल भी किया जा सकता है। ऐसे में आप दोनों बच्चों के नाम 1100 - 1100 रुपये से निवेश की शुरुआत करें। बाद में इस निवेश में हर साल 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते जाएं। इस तरह से भी दोनों बच्चे 30 साल की उम्र में करोड़पति हो बन जाएंगे।
इस समय और आकर्षक हो गए म्युचुअल फंड
अंश फायनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट के डायरेक्टर दिलीप कुमार गुप्ता की राय है कि स्टॉक मार्केट की वर्तमान गिरावट में म्युचुअल फंड में निवेश करना और आकर्षक हो गया है। हालांकि लोग म्युचुअल फंड में गिरावट से डर जाते हैं, लेकिन यही सही समय होता है, जब निवेश किया जाना चाहिए। हालांकि ऐसी निवेश प्लानिंग लम्बे समय की होनी चाहिए। अगर आप 30 साल के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो म्यूचुअल फंड में यह निवेश का अच्छा समय है।
सिप माध्यम से 20 साल से सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम
-फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड ने दिया सिप माध्यम से औसतन हर साल 20.18 फीसदी का रिटर्न
-एचडीएफसी टॉप 100 फंड ने दिया सिप माध्यम से औसतन हर साल 18.53 फीसदी का रिटर्न
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ इक्विटी फंड ने दिया सिप माध्यम से औसतन हर साल 17.69 फीसदी का रिटर्न
-टाटा इंडिया टैक्स सेविंग फंड ने दिया सिप माध्यम से औसतन हर साल 16.47 फीसदी का रिटर्न
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ टैक्स रिलीफ फंड ने दिया सिप माध्यम से औसतन हर साल 96 15.90 फीसदी का रिटर्न
नोट : म्यूचुअल फंड के रिटर्न के यह आंकड़े 30 अगस्त 2019 तक के हैं।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications