नई दिल्ली। साल 2020 के पहले दिन बुधवार को शेयर में बाजार में तेजी देखने को मिली। शेयर मार्केट के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 52.28 अंकों या 0.13 फीसदी की मजबूती के साथ 41306.02 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,443.52 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा था, मगर बाद में इसने अपनी बढ़त गंवा दी। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,168.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 12,200 के ऊपर खुला था। सुबह निफ्टी 12,222.20 तक ऊपर गया, मगर सेंसेक्स की तरह निफ्टी भी नीचे आया। आखिर में निफ्टी 14.05 अंकों या 0.12 फीसदी की वृद्धि के साथ 12,182.50 पर बंद हुआ। आज बीएसई के जितने शेयरों में कारोबार हुआ, उनमें से 1,362 शेयर ऊपर चढ़े, जबकि 1,062 शेयर नीचे की ओर फिसले। साथ ही 197 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

इन शेयरों में आयी मजबूती
अलग-अलग सेक्टरों में देखें तो निफ्टी ऑटो आधा फीसदी नीचे गिरा, जबकि आईटी और तेल-गैस शेयर सूचकांक आधा-आधा फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई और एनएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांकों पर नजर डालें तो इनमें भी खरीदारी देखने को मिली। कारोबार बंद होने पर बीएसई मिडकैप में 0.21 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.64 फीसदी की बढ़ोतरी रही। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.18 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.67 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के प्रमुख शेयर
बीएसई सेंसेक्स से प्रमुख 30 शेयर में जिन शेयरों में सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज की गयी उनमें पावर ग्रिड 2.76 फीसदी, एनटीपीसी में 2.06 फीसदी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.97 फीसदी, लार्सन ऐंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.86 फीसदी तथा एचडीएफसी में 0.84 फीसदी की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं गिरने वाले शेयरों में से टाइटन में 2.76 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.72 फीसदी, बजाज ऑटो में 1.21 फीसदी, ओएनजीसी में 1.05 फीसदी, टाटा स्टील में 0.90 फीसदी और मारुति सुजुकी में 0.74 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
यह भी पढ़ें - Credit Card : इन गलतियों से बचें, वरना जेब पर बढ़ेगा बोझ
More From GoodReturns

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
