नयी दिल्ली। पिछले कुछ वर्षों में भारत में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। क्रेडिट कार्ड 'अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें' के सिद्धांत पर काम करते हैं। फौरन क्रेडिट एक्सेस देने के अलावा क्रेडिट कार्ड पर आपको लेन-देन पर रिवार्ड पॉइंट्स, छूट और कैशबैक जैसे अन्य बेनेफिट भी मिलते हैं। क्रेडिट कार्ड में एक बड़ी सुविधा आपको यह मिलती है कि इसका भुगतान आप ईएमआई से कर सकते हैं। मगर क्रेडिट कार्ड का बेहतर और सही लाभ उठाने के लिए तरीके से उपयोग करना जरूरी है। बिल चुकाने में देरी करने जैसी गलतियाँ आपको भारी पड़ सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको अधिक ब्याज और चार्ज देना पड़ सकता है। इसके अलावा भी कई अन्य जरूरी चीजें हैं, जिन पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए आपको ध्यान देने की जरूरत है। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही गलतियों से बचने का रास्ता।
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से बचें
अकसर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैश निकालने के लिए करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना आपको अधिक महंगा पड़ता है। क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से हमेशा बचना चाहिए। बल्कि केवल किसी एमर्जेंसी के अलावा क्रेडिट कार्ड से पैसे न निकालना ही बेहतर है। ऐसा इसलिए कि क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर आपको अधिक ब्याज चुकाना पड़ता है। इसलिए भविष्य में हमेशा ध्यान कोशिश करें कि क्रेडिट कार्ड से कैश न निकालना पड़े। यदि निकालें तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें।
न्यूनतम राशि का भुगतान
समय पर अपना पूरा बिल चुकाने में असमर्थ रहने वाले क्रेडिट कार्ड धारक अकसर बकाया राशि में से सिर्फ न्यूनतम राशि का भुगतान कर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि सिर्फ न्यूनतम बकाया राशि का भुगतान करने से फाइनेंस चार्ज नहीं लगता, मगर ये सच नहीं है। न्यूनतम देय राशि का भुगतान करने से आप सिर्फ लेट पेमेंट चार्ज से ही बच पाएंगे। एक नुकसान आपको एक्सपायरी से पहले रिवार्ड पॉइंट्स रिडीम नहीं करने पर होगा। क्योंकि रिवार्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए आम तौर पर 2-3 साल का समय होता है, जिसके बाद इन्हें रिडीम नहीं किया जा सकता। इसलिए इन रिवार्ड पॉइंट्स को समय रहते रिडीम कर लें।
ब्याज मुक्त अवधि का रखें ध्यान
ये काफी महत्वपूर्ण बिंदु है। दरअसल क्रेडिट कार्ड में एक ब्याज मुक्त अवधि भी होती है। ये वो अवधि होती जिसमें आपको बिल चुकाने पर कोई ब्याज नहीं देना पड़ता। क्रेडिट कार्ड से लेन-देन और उसके भुगतान की निर्धारित तारीख के बीच की अवधि ब्याज मुक्त होती है। यह अवधि 20-52 दिनों के बीच विभिन्न क्रेडिट कार्ड जारीकर्ताओं के मुताबिक अलग-अलग हो सकती है। इसलिए इस अवधि का ध्यान रखें और अपने क्रेडिट कार्ड की लेन-देन का इसी में भुगतान करने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें - FASTag : अगर ऐसा हुआ तो आपको नहीं देना पड़ेगा टोल चार्ज
More From GoodReturns

Amex Platinum Travel Card: 10 सितंबर से बदल रहे हैं माइलस्टोन और लाउंज एक्सेस के नियम, जानें क्या करें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications