नयी दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गयी। शेयर बाजार में सभी सेक्टरों में खूब खरीदारी हुई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। बता दें कि सेंसेक्स लगातार तीन और निफ्टी लगातार 4 दिन गिरने के बाद आज मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स के 1428 शेयर ऊपर चढ़े, जबकि 1064 शेयरों में कमजोरी आयी। सेंसेक्स के 146 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। आज सुबह सेंसेक्स 41,115.38 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 41,191.50 पर खुला और कारोबार के दौरान 41,413.96 तक ऊपर गया। आखिर में ये 271 अंक या 0.66 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 41,386.40 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 12,107 के पिछले बंद भाव की तुलना में 12,123.75 पर खुल कर 73.45 अंकों या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 12,180.35 पर बंद हुआ। आज एक रिपोर्ट से भी शेयर बाजार को सहारा मिला। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार लॉन्ग टर्म कैपिटल गैन टैक्स की अवधि एक साल से बढ़ा कर 2 या 3 साल कर सकती है। इससे शेयरहोल्डरों को फायदा मिलेगा।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 23 में मजबूती और 07 में कमजोरी आयी। इनमें लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.98 फीसदी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.31 फीसदी, एसबीआई में 2.26 फीसदी, टाइटन में 2.25 फीसदी, इन्फोसिस में 1.90 फीसदी और भारती एयरटेल में 1.80 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं टेक महिंद्रा में 1.24 फीसदी, टीसीएस में 0.59 फीसदी, बजाज ऑटो में 0.40 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी 0.40 फीसदी, एशियन पेंट्स में 0.17 फीसदी और आईटीसी में 0.02 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में खूब खरीदारी हुई, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 1.06 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.95 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.42 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.90 फीसदी की बढ़त आयी।
यह भी पढ़ें - शेयर बाजार में कैसे करें निवेश, जानें पूरी जानकारी
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
