नयी दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी। आज मेटल और ऑटो शेयरों में खूब बिकवाली हुई जिसका बाजार पर काफी नकारात्मक असर पड़ा। सेंसेक्स के करीब 1082 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1364 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 41,528.91 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 41,487.57 पर खुला और आखिर में 205.10 अंकों या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 41,323.81 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,532.59 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,224.55 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 12,195.30 पर खुल कर 54.70 अंक या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 12,169.85 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 9 में मजबूती और 21 में कमजोरी आयी। इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.50 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.46 फीसदी, भारती एयरटेल में 0.41 फीसदी, एचडीएफसी में 0.37 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 0.36 फीसदी और ओएनजीसी में 0.33 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं टाटा स्टील में 3.01 फीसदी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.42 फीसदी, मारुति में 2.10 फीसदी, एशियन पेंट्स में 2.07 फीसदी, पावर ग्रिड में 1.95 फीसदी और आईटीसी में 1.49 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में खूब बिकवाली हुई, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक गिरे। आज बीएसई मिडकैप में 0.21 फीसदी की गिरावट आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.12 फीसदी की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.06 फीसदी की मामूली बढ़त आयी।
यह भी पढ़ें - शेयर बाजार में कैसे करें निवेश, जानें पूरी जानकारी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
