मुम्बई। आज बुधवार यानी 29 अप्रैल 2020 को शेयर बाजार में भारी तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 997.46 अंक की तेजी के साथ 33717.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 306.65 अंक की तेजी के साथ 9859.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2606 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1343 शेयर तेजी के साथ और 1092 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 171 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 58 पैसे की मजबूती के साथ 75.11 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 93.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 59 रुपये की तेजी के साथ 420.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 79.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
वेदांता का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 89.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 130.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
सन फार्मा का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 464.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 37 रुपये की गिरावट के साथ 2,195.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 589.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 468.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 1,758.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : मदरसन सूमी : 25 हजार को बना दिया 4.25 करोड़ रु, 41 लाख डिविडेंड में दिया


Click it and Unblock the Notifications