नयी दिल्ली। सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। आज शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली हुई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी नीचे लुढ़के। सबसे अधिक बिकवाली मेटल शेयरों में हुई, जिससे मेटल इंडेक्स 3 फीसदी टूटा। इसके अलावा ऑटो, एनर्जी, बैंक, फार्मा, इन्फ्रा और एफएमसीजी में भी खूब बिकवाली हुई। आज बिकवाली का मुख्य कारण रहा मुनाफावसूली। निवेशकों ने ऊपर चढ़े शेयरों में मुनाफा कमाने के लिए बिक्री की। सेंसेक्स के 988 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1548 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स के 172 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 41,141.85 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 41,166.72 पर खुला और आखिर में 162.23 अंकों या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 40,979.62 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,172.06 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,102.35 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले बढ़त के साथ 12,102.35 पर खुल कर 66.85 अंक या 0.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 12,031.50 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 7 में मजबूती और 23 में कमजोरी आयी। इनमें बजाज फाइनेंस में 1.51 फीसदी, टीसीएस में 1.20 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.04 फीसदी, एशियन पेंट्स में 0.69 फीसदी, एचडीएफसी में 0.27 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.25 फीसदी की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 7.16 फीसदी, टाटा स्टील में 5.80 फीसदी, ओएनजीसी में 2.84 फीसदी, सन फार्मा में 2.39 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 2.34 फीसदी और पावर ग्रिड में 2.00 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक फिसले। आज बीएसई मिडकैप में 0.78 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.96 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.11 फीसदी की कमजोरी आयी।
यह भी पढ़ें - SIP : टॉप 5 स्कीम, केवल 500 रु महीने से निवेश संभव
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications