नई दिल्ली। शेयर बाजार ने बजट वाले दिन हुए घाटे की भरपाई आज कर ली है। आज सुबह ही शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। लेकिन दोपहर तक सेंसेक्स में यह तेजी करीब 900 अंक और निफ्टी में करीब 260 अंक की तेजी दर्ज हुई। इस तेजी के चलते निवेशकों की वेल्थ करीब ढाई लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई। सोमवार को शेयर बाजार की मार्केट कैप 153.72 लाख करोड़ रुपये थी जो आज दोहपर में 156.37 लाख करोड़ रुपये हो गई।
इससे पहले आज मंगलवार यानी 4 फरवरी 2020 को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 298.45 अंक की तेजी के साथ 40170.76 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी करीब 90.10 अंक की तेजी के साथ 11798 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 595 शेयर तेजी के साथ तो 142 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 20 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज मंगलवार यानी 4 फरवरी 2020 को मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 71.25 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी के टॉप गेनर
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 235.05 रुपये के स्तर पर खुला।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 55 रुपये की तेजी के साथ 2,431.50 रुपये के स्तर पर खुला।
रिलायंस का शेयर करीब 30 रुपये की तेजी के साथ 1,415.40 रुपये के स्तर पर खुला।
हिंडाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 185.95 रुपये के स्तर पर खुला।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 91 की तेजी के साथ 4,461.50 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
यस बैंक का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 34.75 रुपये के स्तर पर खुला।
आयशयर मोटर्स का शेयर करीब 221 रुपये की गिरावट के साथ 19,662.00 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 3,255.50 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 162.80 रुपये के स्तर पर खुला।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 27 रुपये की गिरावट के साथ 3,203.30 रुपये के स्तर पर खुला।
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज मंगलवार यानी 4 फरवरी 2020 को मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 71.25 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 71.32 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : 1 लाख कितने समय में हो जाता है 1 करोड़ रु, जानिए यहां
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications