नयी दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार में फिर से गिरावट दर्ज की गयी। इससे पहले लगातार 4 दिन गिरने के बाद बुधवार को शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। गुरुवार को एनर्जी, एफएमसीजी, इन्फ्रा, फार्मा और आईटी शेयरों में खूब बिकवाली हुई। हालांकि मेटल और पीएसयू बैंक शेयरों में हुई खरीदारी से शेयर बाजार में गिरावट सीमित रही। कारोबार के अंतिम घंटे में शेयर बाजार में ज्यादा बिकवाली हुई। आज सेंसेक्स के 1,241 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1277 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स के 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 41,323.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ लगभग सपाट 41,334.96 पर खुला और आखिर में 152.88 अंकों या 0.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 41,170.12 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,134.31 तक नीचे फिसला। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,125.90 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले बढ़त के साथ 12,119.00 पर खुल कर 45.05 अंक या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 12,080.85 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 12 में मजबूती और 18 में कमजोरी आयी। इनमें इंडसइंड बैंक में 3.57 फीसदी, टाटा स्टील में 2.48 फीसदी, एसबीआई में 2.31 फीसदी, ओएनजीसी में 1.13 फीसदी, पावर ग्रिड में 1.01 फीसदी और एचसीएल टेल में 0.66 फीसदी की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में से एशियन पेंट्स में 2.30 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.85 फीसदी, टीसीएस में 1.75 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 1.38 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.36 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.24 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
मगर आज दिग्गज शेयरों के उलट स्मॉल और मिड कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 0.40 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.51 फीसदी की बढोतरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.67 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.36 फीसदी की बढ़त आयी।
यह भी पढ़ें - 3 करोड़ रु का फंड तैयार करने का प्लान, जानें हर माह का निवेश
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
