Share Bazar News: कल जीडीपी के डाटा जारी होने वाला है और आज उसके पहले शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। आज सभी सेक्टरों में बिकवाली के बीच बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 22,000 अंक से नीचे गिरने के साथ बंद हुआ। आज ऑटो, तेल एवं गैस, बिजली और रियल्टी प्रत्येक में 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। वहीं बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी गिरे।
आज जहां सेंसेक्स करीब 790.34 अंक की गिरावट के साथ 72304.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 247.10 अंक की गिरावट के साथ 21951.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,921 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 889 शेयर तेजी के साथ और 2,955 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 77 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 260 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 47 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 255 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 404 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 82.92 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज एनएसई के टॉप 5 गेनर शेयर
- एचयूएल का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 2,421.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- इनफोसिस का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 1,671.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- टीसीएस का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 4,118.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- भारती एयरटेल का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 1,128.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: मार्च में सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है गिफ्ट, बढ़ जाएगा वेतन
आज एनएसई के टॉप 5 गेनर शेयर
- पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 279.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 258 रुपये की गिरावट के साथ 6,362.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- आयशर मोटर्स का शेयर करीब 139 रुपये की गिरावट के साथ 3,863.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- मारुति सुजुकी का शेयर करीब 348 रुपये की गिरावट के साथ 11,152.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 44 रुपये की गिरावट के साथ 1,449.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

ब्रेंट क्रूड में गिरावट से बाजार में हलचल! आज इन 8 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग के शानदार मौके

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O एक्सपायरी का दिन: निफ्टी-बैंक निफ्टी में बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत, ट्रेडर्स के लिए ये हैं जरूरी लेवल्स

आज बंद हो रहे हैं Annu Projects और Sumax IPO: 5 बजे की डेडलाइन से पहले कर लें ये जरूरी काम

आज खुले 2 नए IPO: लुमिनो और क्विक फॉरेंसिक में दांव लगाने का मौका, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

आज बंद हो रहे हैं 4 बड़े IPO: निवेश से पहले चेक करें UPI डेडलाइन और जरूरी नियम

आज बंद हो रहे हैं ये IPO: UPI मैंडेट और टाइमिंग में न करें चूक, जानें पूरी प्रक्रिया

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'



Click it and Unblock the Notifications