नयी दिल्ली। सोमवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट आयी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2-2 फीसदी की गिरावट आयी। एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति में 3 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 158.50 लाख करोड़ रुपये से घट कर 155.36 लाख करोड़ रुपये रह गयी। बता दें कि कोरोनावायरस के चलते आर्थिक वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ने का डर बढ़ रहा है, जो शेयर बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण है। सेंसेक्स के 748 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1769 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 181 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 41,170.12 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 41,037.01 पर खुला और आखिर में 806.89 अंकों या 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 40,363.23 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,306.36 तक नीचे फिसला। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,080.85 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 12,012.55 पर खुल कर 251.45 अंक या 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ 11,829.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 30 के 30 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। इनमें टाटा स्टील में 6.39 फीसदी, ओएनजीसी में 4.72 फीसदी, मारुति में 4.24 फीसदी, टाइटन में 3.42 फीसदी, एचडीएफसी में 3.29 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 3.13 फीसदी की कमजोरी आयी। वहीं जिन शेयरों में कम गिरावट आयी उनमें इन्फोसिस 0.18 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.47 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 0.60 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.91 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.93 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 0.95 फीसदी नीचे फिसले।
स्मॉल और मिड कैप शेयरों का भी बुरा हाल
दिग्गज शेयरों के साथ-साथ स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी काफी गिरावट आयी। आज बीएसई मिडकैप में 1.60 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप में 1.58 फीसदी की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.91 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.92 फीसदी की कमजोरी आयी। बता दें कि निफ्टी 50 के प्रमुख 50 के 50 शेयर भी कमजोरी के साथ बंद हुए।
यह भी पढ़ें - ELSS Fund : टैक्स बचेगा और पूंजी भी बढ़ेगी, जानिये कैसे
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
