Spicejet Flights: एयरलाइन की दिग्गज कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने अपने कर्मचारियों को बहुत बड़ा झटका दिया है. गुरुवार के दिन स्पाइसजेट ने ये ऐलान किया है कि वे अपने 150 क्रू सदस्यो को तीन महीने के लिए छुट्टी में भेज रहे हैं. इन छुट्टियों के दौरान कर्मचारियों को एक भी पैसा नहीं मिलेगा. यह अवैतनिक छुट्टी (Leave without pay) है.

स्पाइसजेट एयरलाइन्स में लंबे समय से वित्तीय संकट चल रहा है. इस वित्तीय संकट के चलते स्पाइसजेट ने कर्मचारियों की छंटनी भी शुरू कर दी है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने 150 क्रू कर्मचारियों को अस्थायी रूप से निकालने का फैसला किया है.
एयरलाइन ने 150 क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए अवैतनिक छुट्टी दी है. जिसका मतलब है कि इन कर्मचारियों को तीन महीने के लिए छुट्टी दे दी गई है. एयरलाइन से तीन महीने के लिए निकाले गए कर्मचारियों को एक भी रुपये नहीं दी जाएंगे.
एयरलाइन ने छंटनी का ये बताया कारण
स्पाइसजेट एयरलाइन ने छंटनी का कारण बताते हुए कहा कि कंपनी पर लंबे समय से वित्तीय संकट चल रहा है. इस वित्तीय संकट के कारण और पैसे जुटाने की वजह से एयरलाइन ने अपने कुछ क्रू सदस्यों को अस्थायी रुप से निकालने का फैसला किया है.
गुरुवार को स्पाइसजेट ने इस छंटनी के बारे में जानकारी दी है. स्पाइसजेट के स्पीकर ने कहा कि एयरलाइन ने 150 क्रू कर्मचारी को निकालने का फैसला किया है. कंपनी ने यह फैसला अपनी वित्तीय संकट के कारण लिया है. इसका एक कारण ये भी है कि इस समय एयरलाइन का ऑफ सीजन चल रहा है.
इसके अलावा कंपनी ने कहा कि यह छंटनी अस्थायी रूप से की जा रही है. एयरलाइन से निकाले गए 150 कर्मचारी कंपनी के सदस्य बने रहेंगे. इसके अलावा उन्हें कंपनी से स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि वे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के बाद एयरलाइन खुद को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है.
डीजीसीए ने स्पाइसजेट की वित्तीय संकट पर ये कहा
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने एयरलाइन पर और कड़ी निगरानी रखने का फैसला किया है. डीजीसीए ने यह फैसला किया है कि वे एयरलाइन के ऑपरेशन पर सख्त निगरानी रखेगी. स्पाइसजेट ने पहले अपनी कई उड़ाने रद्द कर दी थी. अभी एयरलाइन में वित्तीय संकट भी है.
जिसकी वजह से डीजीसीए ने 7 और 8 अगस्त को उड़ने वाली एयरलाइन को ऑडिट किया है. डीजीसीए ने अपने इस ऑडिट में कुछ कमियां पाई है.
डीजीसीएने कहा कि पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए और अगस्त में होने वाली ऑडिट के आधार पर स्पाइसजेट को कड़ी निगरानी में रखा गया है. इसका उद्देश्य सुरक्षा बनाए रखना है. इसके अलावा डीजीसीए ने कहा की मौके पर जांच होती रहेगी. इसके साथ ही रात में निगरानी की संख्या बढ़ा दी जाएगी.
यह भी पढ़े: Air hostess Salary: एयर होस्टेस को हर महीने कितनी सैलरी मिलती हैं? ये होता है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications