Air Hostess Salary: एविएशन इंडस्ट्री में तेजी से ग्रोथ की वजह से एयर होस्टेस का करियर काफी आगे बढ़ रहा है। आजकल कई लड़कियां अच्छी सैलरी पाने के लिए एयरहोस्टेस बनना चाहती है। अगर आप भी इस फिल्ड में अपना करियर बनाना चाहती है तो चलिए आपको बताते हैं कि एयर होस्टेस की सैलरी कितनी है और इन्हें जॉब में सैलरी के अलावा क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं।

एयर होस्टेस को मिलती है इतनी सैलरी
मनीकंट्रोल के अनुसार, शुरुआती एयर होस्टेस की सैलरी भारत में करीब 5 से 9 लाख रुपये सालाना होती है। 3 साल के अनुभव के बाद यह सैलरी 1 लाख से 1.5 लाख रुपये मंथली तक पहुंच सकती है। वहीं, विदेशी एयरलाइंस में और भी बेहतर सैलरी और ट्रैवल अलाउंस और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सर्विस मिलती है।
एयर होस्टेस बनने के लिए योग्यता
अगर आप भी एयर होस्टेस बनना चाहती है तो इसके लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री जरूरी है। 12वीं में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। इसके अलावा आपको 12वीं के बाद एक मान्यता प्राप्त संस्थान से एयर होस्टेस का दो साल का कोर्स भी करना होगा। इसके साथ-साथ अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में मजबूत पकड़ और अन्य विदेशी भाषाओं का ज्ञान होना भी जरूरी है।
एयरहोस्टेस बनने के लिए आपकी उम्र कम से कम 17 साल और ज्यादा से ज्यादा 26 साल होनी चाहिए। आपकी हाइट कम से कम 5.5 फीट और वजन 55 से 60 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। वहीं एयर होस्टेस के फिटनेस टेस्ट में आंखों की रोशनी भी चेक की जाती है। कमजोर आई साइट वाले यहां योग्य नहीं माने जाते हैं।
सफर के दौरान करनी होती है हॉस्पिटैलिटी
फ्लाइट में एयर होस्टेस के कई सारे काम होते हैं। एयर होस्टेस यात्रियों का स्वागत करती हैं और उन्हें उड़ान से पहले ब्रीफिंग देती हैं। इसके साथ ही सीटों पर बैठने के लिए जानकारी भी देती हैं। यात्रियों को भोजन एवं जलपान देने के अलावा, सफर के दौरान वह अपनी हॉस्पिटैलिटी की ड्यूटी को सही तरह से करना होता है। सफर में अगर कोई परेशानी आई है तो उसका उल्लेख उन्हें रिपोर्ट में भी करना पड़ता है। इसके अलावा सफर में यात्रियों को फर्स्ट एड देने की ट्रेनिंग भी उन्हें मिलती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications