देशभर के टोल प्लाजा पर 15 दिसंबर से फास्टैग लागू होने जा रहा है। यानि 15 दिसंबर से फास्टैग बिना कोई वाहन हाईवे पर बना टोल प्लाजा नहीं पार कर पाएगा।
नई दिल्ली: देशभर के टोल प्लाजा पर 15 दिसंबर से फास्टैग लागू होने जा रहा है। यानि 15 दिसंबर से फास्टैग बिना कोई वाहन हाईवे पर बना टोल प्लाजा नहीं पार कर पाएगा। इसके बाद अब जल्द ही फास्टैग से फ्यूल पेमेंट और वाहन पार्किंग चार्ज के भुगतान की सुविधा शुरु हो जाएगी। इसकी शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से हो चुकी है, जहां कार पार्किंग समेत अन्य चार्ज का भुगतान फास्टैग से होगा। इसे फास्टैग 2.0 के नाम से जाना जाएगा। हैदराबाद में सफलता मिलने के बाद यह परियोजना दिल्ली हवाई अड्डे पर भी शुरू की जाएगी। अब इसी के जरिए टोल टैक्स की वसूली की जाएगी। मोबाइल पेट्रोल पंप : अब घर बैठे मंगाएं फ्यूल ये भी पढ़ें
2017 के बाद बेचे गए वाहनों में पहले से ही फास्टैग
एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और आईडीएफसी बैकं ‘फास्टैग 2.0' को लॉन्च करने के लिए मुंबई एवं बेंगलुरू स्थित हवाई अड्डों के अलावा कुछ शॉपिंग मॉल के शीर्ष अधिकारियों से भी बातचीत कर रहे हैं। वहीं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट दो फेस में लॉन्च किया है। पहला चरण दरअसल एक नियंत्रित पायलट परीक्षण है, जिसके तहत केवल आईसीआईसीआई टैगों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। पायलट परियोजना के दूसरे चरण में सभी अन्य बैंकों द्वारा जारी किए जाने वाले टैगों को कवर किया जाएगा। जानकारी दें दिसंबर 2017 के बाद बेचे गए वाहनों में पहले से ही फास्टैग लगा हुआ है। इसका इस्तेमाल ईंधन भुगतान, ई-चालान के भुगतान, कार्यालयों और निवास पर पहुंच प्रबंधन जैसे कार्यों में किया जा सकता है।
फास्टैग को बैंक अकाउंट से कैसे करें करेंगे लिंक
- फास्टैग खरीदने पर इसे माय फास्टैग ऐप की मदद से बैंक अकाउंट से लिंक किया जा सकेगा।
- इसमें यूजर को व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा, जिसके बाद फास्टैग एक्टिवेट होगा।
- ऐप पर यूपीआई पेमेंट के जरिए यूजर अपने फास्टैग को रिचार्ज कर सकेंगे।
- जानकारी दें कि इसे पेटीएम से भी खरीदा जा सकेगा। पेटीएम पर वाहन की रजिस्ट्रेशेन नंबर और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अपलोड कर नए फास्टैग के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- सभी फास्टैग ग्राहकों को टोल पेमेंट करने पर 2.5% कैशबैक भी मिलेगा।
फास्टैग खरीदने के लिए आपको इन कागजात की जरुरत होगी।
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।
- गाड़ी मालिक की पासपोर्ट साइज फोटो।
- गाड़ी मालिक का केवाईसी डॉक्यूमेंट। जैसे- आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ।
- फास्ट टैग खरीदते समय इन सभी दस्तावेजों की ऑरिजनल कॉपी जरूर साथ रखें।
क्या है फास्टैग?
फास्टैग टोल टैक्स कलेक्शन के लिए प्रीपेड रिचार्जेबल टैग्स है, जिससे टोल टैक्स ऑटोमेटिक पेमेंट हो जाता है। ये सामान्यतया आपके वाहन के विंडस्क्रीन पर चिपका होता है। अगर आपके वाहन में फास्टैग है तो टोल पर टैक्स देने के लिए आपको अपने वाहन को रोकने की जरूरत नहीं होगी। जैसे ही वाहन टोल प्लाजा से गुजरेगी, आपके वाहन के विंडस्क्रीन पर चिपके फास्टैग से लिंक्ड बैंक अकाउंट/प्रीपेड वॉलेट से टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा। ऐक्टिवेटेड फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID)टेक्नॉलजी पर काम करता है। इसके अलावा, फास्टैग में कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती और जबतक ये खराब नहीं होते, तबतक यह टोल प्लाजा पर रीडेबल होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
