नयी दिल्ली। एक समय देश की सबसे बड़ी घरेलू टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल विदेशी कंपनी में तब्दील हो सकती है। जी हाँ दरअसल एयरटेल के एक प्रमोटर भारती टेलीकॉम ने सिंगापुर की सिंगटेल और अन्य विदेशी निवेशकों से 4,900 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने के लिए सरकार से मंजूरी मांगी है। इस विदेशी प्रत्यक्ष निवेश यानी एफडीआई से कंपनी एक विदेशी इकाई बन जायेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल प्राइवेट सेक्टर की भारत की सबसे पुरानी कंपनी है। नये एफडीआई से भारती टेलीकॉम में विदेशी हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक हो जायेगी और यह एक विदेशी कंपनी बन जायेगी। इस समय भारती टेलीकॉम में भारती मित्तल और उनके परिवार की करीब 52 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि भारती टेलीकॉम की भारती एयरटेल में करीब 41 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि इसकी 21.46 फीसदी शेयरधारिता विदेशी प्रमोटरों के पास है। इसके अलावा भारती एयरटेल में 37 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स की है।

दिसंबर में ही दूरसंचार विभाग से मंजूरी की उम्मीद
भारती टेलीकॉम को 4900 करोड़ रुपये के नये विदेशी निवेश के लिए दूरसंचार विभाग से इसी महीने मंजूरी मिल सकती है। भारती टेलीकॉम ने 4,900 करोड़ रुपये के निवेश के लिए आवेदन कर दिया है, जिसमें सिंगटेल और कुछ अन्य विदेशी निवेशक शामिल हैं। इसके साथ ही भारती टेलीकॉम एक विदेशी इकाई बन जाएगी, क्योंकि विदेशी निवेशकों के पास इसकी बहुमत हिस्सेदारी होगी। बता दें कि दूरसंचार विभाग ने इस साल की शुरुआत में भारती एयरटेल के एक एफडीआई निवेश आवेदन को खारिज कर दिया था, क्योंकि तब कंपनी ने विदेशी निवेशक पर स्पष्टता नहीं दी थी।
एयरटेल की 21000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
भारती एयरटेल ने हाल ही में 3 अरब डॉलर यानी करीब 21,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का फैसला भी किया है। एयरटेल के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एयरटेल डेब्ट और इक्विटी उपकरणों से यह पूँजी जुटायेगी। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन प्लेसमेंट यानी क्यूआईपी और हिस्सेदारी बेचना शामिल रहेगा। एयरटेल इक्विटी शेयरों के क्यूआईपी इश्यू या ऑफर-फॉर-सेल के माध्यम से 2 अरब डॉलर और बाकी 1 अरब डॉलर डेब्ट इंस्ट्रुमेंट्स से जुटायेगी। डेब्ट उकरणों में एयरटेल डिबेंचर्स और बॉन्ड्स जारी करेगी। एयरटेल ने स्पेशल कमिटी ऑफ डायरेक्टर्स भी बनायी है जो पैसे जुटाने के पूरे प्रोसेस को लेकर जरूरी कदम उठायेगी।
यह भी पढ़ें - जियो का एयरटेल और वोडा पर हमला, वापस लाया ये प्लान
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications