नयी दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर में अब सिर्फ तीन ही प्राइवेट कंपनियाँ बची हैं। एयरटेल, वोडाफोन और रिलायंस जियो ही टेलीकॉम की तीन बड़ी और प्राइवेट कंपनियाँ रह गयी हैं। इनमें आपस में तगड़ी प्रतियोगिता देखने को मिल रही है। हाल ही में तीनों कंपनियों ने एक साथ अपने प्रीपैड प्लान महंगे कर दिये, मगर जियो का दावा है इसके प्लान अभी भी एयरटेल और वोडाफोन के मुकाबले सस्ते और ज्यादा बेनेफिट वाले हैं। एक महत्वपूर्ण चीज जिस पर इन कंपनियों ने पाबंदी लगा दी थी, वो है अन्य नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग। मगर मुकाबले में आगे निकलने के लिए सबसे पहले एयरटेल ने शनिवार को घोषणा करके अपने ग्राहकों को अन्य नेटवर्कों पर मुफ्त कॉलिंग की सीमा को हटा दिया। इसके बाद वोडाफोन आइडिया ने भी एयरटेल की तरह यह सीमा हटा दी। वरना इन कंपनियो के नये प्लान के मुताबिक आपको अन्य नेटवर्कों पर मुफ्त कॉलिंग से अधिक कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना पड़ता। एयरटेल और वोडाफोन ने यह शुल्क हटा दिये, मगर जियो अभी भी यह चार्ज वसूलेगी। यानी जियो से जियो तो असीमित कलिंग मुफ्त होगी, मगर इसके अलग-अलग प्लान्स में दूसरे नेटवर्कों पर मुफ्त कॉलिंग के लिए सीमित मिनट मिलेंगे। इसके बाद 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज लगेगा।
मुफ्त कॉलिंग के जवाब में लायी पुराने प्लान
इस बीच प्रतियोगिता को आगे बढ़ाते हुए और उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए जियो ने नयी घोषणा कर दी है। रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान्स महंगे करने के साथ ही 98 और 198 रुपये वाले प्लान बंद कर दिये थे। मगर कंपनी अपने 35 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए इन दोनों प्लान्स को वापस ले आयी है। जी हाँ अगर आप जियो की वेबसाइट पर जाकर देखें तो आपको यह दोनों दोबारा देखने को मिलेंगे। मगर इन दोनों प्लान में जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग सीमित ही होगी। मगर दोनों प्लान्स में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉल की जा सकेंगी।
क्या हैं इन प्लान्स में बदलाव
जियो ने अपने 98 और 149 रुपये वाले प्लान में थोड़े बदलाव किये हैं। इसके 149 रुपये वाले प्लान में वैलिडिटी घटा कर 24 दिन कर दी गयी है। इस प्लान में रोज 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। वहीं जियो से जियो पर असीमित कॉलिंग के साथ जियो से अन्य नेटवर्कों पर 300 मुफ्त मिनट मिलेंगे। जियो के 98 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के लिए रोजाना के बजाय कुल 2 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही कुल 300 एसएमएस और जियो से जियो असीमित मुफ्त कॉलिंग मिलेगी। मगर जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के आपको शुरू से ही अलग से रिचार्ज करवाना पड़ेगा। क्योंकि इस प्लान में अब अन्य नेटवर्कों पर मुफ्त कॉलिंग उपलब्ध नहीं होगी।
औसत कॉलिंग से 5 गुना ज्यादा मुफ्त कॉलिंग मिनट
जियो से दूसरे नेटवर्कों पर मुफ्त कॉलिंग पर सफाई देते हुए जियो के एक प्रवक्ता ने कहा कि इंडस्ट्री आंकड़ों के मुताबिक एक ग्राहक औसतन जितनी कॉल करता है जियो के ऑल-इन-वन प्लान्स में दूसरे नेटवर्कों के लिए उसके 5 गुना मुफ्त कॉलिंग दी जा रही है। ऐसे में किसी उपभोक्ता को शायद ही कभी ऑफ नेटवर्क कॉल के लिए शुल्क देना पड़े। मगर कंपनी के 98 रुपये वाले प्लान में अब आपको एक मिनट भी बात करने के लिए मेन बैलेंस की जरूरत होगी। क्योंकि इसमें दूसरे नेटवर्कों के लिए कोई मुफ्त कॉल नहीं है।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो : कॉल का पैसा वसूलने की अब ये दी सफाई
More From GoodReturns

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications