नयी दिल्ली। हाल ही में कर्ज लौटाने को लेकर किये गये एक सर्वे में पता चला है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात के लोग कर्ज लौटाने के मामले में बेस्ट हैं। वहीं कर्ज लौटाने के मामले में मध्य प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु और दिल्ली-एनसीआर सबसे पिछड़े स्टेट हैं। वहीं राज्यों में शहरों में की बात करें तो मुंबई, अहमदाबाद और सूरत का रिकॉर्ड सबसे शानदार है, जबकि दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे का रिकॉर्ड बेहद खराब है। सर्वे में व्यक्तिगत उधार लेने वालों के लोन डिफॉल्ट्स के जो बड़े कारण सामने आये हैं, उनमें वेतन में देरी और व्यापार में नाकामी सबसे ऊपर हैं। यह सर्वे उन आधिकारिक आंकड़ों के कई महीनों बाद आया है, जिसके मुताबिक बेरोजगारी चार दशक के सबसे ऊंचे स्तर पर है। वहीं आर्थिक विकास की गति छह साल के निचले स्तर पर है और बैंक क्रेडिट ग्रोथ के लिए रिटेल लोन के भरोसे हैं, क्योंकि कॉर्पोरेट लोन मांग में काफी कमी आ गयी है।

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का रिकॉर्ड बेहतर
पेटीएम के समर्थन वाली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी क्रेडिमेट द्वारा किये गये सर्वे में सामने आया है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएँ कर्ज चुकाने के मामले में आगे हैं। सर्वे के अनुसार लोन चुकाने में चूकने के 82 फीसदी मामले पुरुषों के हैं। पुरुषों के मुकाबले जहाँ महिलाएँ लोन चुकाने में बेहतर हैं, वहीं अगर बकाया चुकाने की बात आये तो भी महिलाएँ पुरुषों से 11 फीसदी तेजी से इसका भुगतान करती हैं।
नौकरी जाने चलते लोन चुकाना मुश्किल
सर्वे में बताया गया है कि नौकरी चले जाने के कारण 12 फीसदी लोग कर्ज नहीं लौटा पाते। वहीं 13 फीसदी लोगों मेडिकल एमर्जेंसी के कारण लोन चुकाने में असमर्थ हो जाते हैं, जबकि 10 फीसदी लोग ऐसे हैं जो एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं। यह सर्वे पिछले छह महीनों में 30 राज्यों में 40 बैंकों के 2 लाख ऋणों के विश्लेषण के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें वेतन में देरी के चलते 36 फीसदी और व्यापार में नुकसान के कारण लोन न चुका पाने वालों की तादाद 29 फीसदी है।
यह भी पढ़ें - नवंबर में ऑल-टाइम-हाई रहा एसआईपी निवेश, इक्विटी फंड्स से निवेशकों ने मोड़ा मुँह
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
