नयी दिल्ली। इक्विटी शेयरों में निवेश के लिए म्यूचुअल फंड को एक बेहतर विकल्प माना जाता है। वहीं म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए एसआईपी को बेस्ट ऑप्शंस में गिना जाता है। एसआई के जरिये बाजार में उतार-चढ़ाव से जोखिम कम होता, बल्कि इसका लाभ भी मिलता है। पिछले काफी समय से एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड्स में निवेश लगातार बढ़ रहा है। नवंबर में भी एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड्स में रिकॉर्ड निवेश आया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी के ताजा आँकड़ों के मुताबिक नवंबर में एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड्स में 8,272 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जो अब तक किसी महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले अक्टूबर में 8,245 करोड़ रुपये एसआईपी के रूप में म्यूचुअल फंड्स में आये थे। वहीं एसआईपी खातों की संख्या भी नवंबर में 5.33 लाख बढ़ कर 2.94 करोड़ हो गयी। जबकि एसआईपी के जरिये एसेट अंडर मैनेजमेंट या एयूएम भी 3.03 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 3.12 लाख करोड़ रुपये की हो गयी।

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में घटा निवेश
एक तरफ जहाँ एसआईपी ने नवंबर में जबदस्त प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी तरफ इक्विटी म्यूचुअल फंड में आने वाले निवेश में भारी गिरावट आयी। सेंसेक्स और निफ्टी के नये ऑल-टाइम-हाई छूने के बावजूद इक्विटी योजनाओं में शुद्ध निवेश अक्टूबर में 6,026.38 करोड़ रुपये से 78% लुढ़क कर नवंबर में 1,311 करोड़ रुपये रह गया। यह इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में आये मासिक निवेश का पिछले कई सालों का सबसे निचला स्तर है। एम्फी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनएस वेंकटेश का कहना है कि बाजार के नये रिकॉर्ड हाई पर पहुँचने के चलते लोग मुनाफा वसूल रहे हैं और पैसा निकाल रहे हैं।
रिकॉर्ड स्तर पर एयूएम
44 कंपनियों वाली म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की एयूएम की बात करें तो नवंबर में यह भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गयी। अक्टूबर में एयूएम 26.32 लाख करोड़ रुपये थी, जो नवंबर में 3 फीसदी यानी 54,419 लाख करोड़ रुपये बढ़ कर 27.04 लाख करोड़ रुपये के ऑल-टाइम-हाई पर पहुँच गयी। हालाँकि अक्टूबर में म्यूचुअल फंड की कुल एयूएम में 1.33 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था। नवंबर में डेब्ट फंड्स में 20,650 करोड़ रुपये की पूँजी आयी, जबकि पीएसयू और लिक्विड फंड्स में 7,230 करोड़ रुपये आये। ओपन एंडेड योजनाओं में 1,312 करोड़ रुपये आये, मगर क्लोज एंडेड योजनाओं में से 379 करोड़ रुपये का आउटफ्लो हुआ।
यह भी पढ़ें - अगले साल तक नहीं मिलेगा जियो को प्लान महंगे करने का फायदा, जानिये वजह
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
