union budget 2020, बजट 2020
नयी दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए यूनियन बजट 1 फरवरी को पेश किया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे संसद में रखा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2015-16 के बजट के बाद यह पहली बार जब शनिवार के दिन बजट पेश किया जायेगा। आम तौर पर शनिवार को बजट नहीं पेशा किया जाता। मगर 2015 में एनडीए सरकार ने इस ट्रेंड से हट कर शनिवार को बजट पेश किया था। यह 2019 के आम चुनावों के बाद मौजूदा एनडीए सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला दूसरा बजट होगा। केंद्रीय बजट सरकार के फाइनेंस की सबसे व्यापक रिपोर्ट है जिसमें सभी स्रोतों से राजस्व और सभी गतिविधियों के लिए खर्चों को समेकित किया जाता है। बजट में वित्त वर्ष के लिए सरकार के खातों का अनुमान भी होता है, जिसे बजटीय अनुमान कहा जाता है।

फिक्की ने की है इनकम टैक्स घटाने की मांग
इंडस्ट्री संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने सरकार से आगामी बजट में वस्तुओं और सेवाओं की मांग को बढ़ाने के लिए इनकम टैक्स रेट को कम करने का आग्रह किया है। साथ ही फिक्की ने कहा है कि सरकार को निर्यात को फिर से संगठित करने, रोजगार को प्रोत्साहित करने और देश में व्यापार करने की लागत को कम करने के उपायों की घोषणा करनी चाहिए। फिक्की ने शुक्रवार को वित्त मंत्रालय को सौंपे अपने पूर्वबोधन ज्ञापन में कहा है कि सरकार को उन लोगों के लिए डायरेक्ट आयकर स्लैब में संशोधन करने पर विचार करना चाहिए, जिनके लिए अधिकतम 30 फीसदी टैक्स रेट है। फिक्की के मुताबिक ये रेट केवल 20 लाख रुपये से ऊपर की आय वालों के लिए लागू होना चाहिए।
घट सकता है इनकम टैक्स
वैसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आयकर में कटौती का संकेट दे चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि अर्थव्यवस्था में मौजूदा सुस्ती के मद्देनजर सरकार कई उपायों पर विचार कर रही है, जिनमें इनकम टैक्स में कटौती शामिल है। सरकार की योजना इनकम टैक्स घटा कर मध्य-निम्न वर्ग के हाथ में खर्च करने के लिए पैसा पहुँचाने की है, जिससे मांग और खपत बढ़े। 2.5-10 लाख रुपये की सालाना आय पर 10 फीसदी और 10 से 20 लाख रुपये की आय वालों को 20 फीसदी टैक्स स्लैब में लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - लगेगा झटका : जरूरी दवाएं महंगी करने की तैयारी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications