नयी दिल्ली। पिछले कई महीनों से ऑटो इंडस्ट्री में जारी लगातार मंदी जनवरी में भी बरकरार रही। जनवरी में यात्री गाड़ियों यानी पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 6.2 फीसदी गिरावट दर्ज की गयी। ऑटोमोबाइल उद्योग संगठन SIAM ने सोमवार को कहा कि जनवरी 2019 में 280,091 के मुकाबले जनवरी 2020 में 262,714 यात्री वाहन बिके। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने कार की बिक्री भी 8.1 प्रतिशत घट कर 1,64,793 इकाई रह गयी, जो पिछले साल जनवरी में 1,79,324 इकाई रही थी। इसके अलावा जनवरी में मोटरसाइकिल की बिक्री 15.17 प्रतिशत घट कर 8,71,886 इकाई रही, जो एक साल पहले 10,27,766 इकाई थी।

दोपहिया वाहनों की सेल भी घटी
जनवरी में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 16.06 प्रतिशत घटकर 13,41,005 इकाई रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में 15,97,528 इकाई थी। एसआईएएम के अनुसार जनवरी में कारोबारी वाहनों की बिक्री 14.04 प्रतिशत घटकर 75,289 इकाई रही। वहीं हर कैटेगरी के वाहनों की सेल देखें तो कुल वाहनों की सेल जनवरी में 20,19,253 इकाई से 13.83 फीसदी घट कर 17,39,975 इकाई रह गयी। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 ऑटो सेक्टर के लिए थोड़ा सुस्त रहा। कंपनियों की बिक्री घटी, जिसके चलते मारुति सहित कई दिग्गज कंपनियों को अपना उत्पादन घटाना पड़ा।
तिपहिया वाहनों की सेल भी घटी
दोपहिया वाहन सेगमेंट में स्कूटरों की बिक्री 16.21 फीसदी घट कर 416,594 इकाई और मोटरसाइकिलों की बिक्री 15.17 फीसदी घट कर 871,886 इकाई रह गयी। वहीं तिपहिया वाहनों की सेल भी 12.69 फीसदी की गिरावट के साथ 60,903 इकाई रह गयी। SIAM के अध्यक्ष राजन वढेरा का कहना है कि जीडीपी में सुस्ती और गाड़ियों की बढ़ती लागत का असर सेल पर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें - मारुति की विटारा ब्रेजा ने बनाया रिकॉर्ड, बिकी 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
