नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी की बेहद लोकप्रिय एसयूवी कार विटारा ब्रेजा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 2016 में लॉन्च होने के बाद से ही विटारा ब्रेजा ने बिक्री के मामले में काफी धूम मचाई है। इसी के चलते मारुति सुजुकी ने एसयूवी विटारा ब्रेजा की 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। विटारा ब्रेजा कार सेगमेंट में टॉप सेलर रही है। मारुति ने केवल 47 महीनों में विटारा ब्रेजा की 5 लाख यूनिट्स बेच दीं। यानी औसतन हर महीने मारुति इस मॉडल की 10000 से अधिक यूनिट्स बेच सकीं। इससे ब्रेजा ह्युंडई वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारों के मुकाबले सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक बन गयी है। विटारा ब्रेजा शुरुआत से ही लगातार भारत में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में शामिल रही है जबकि ये केवल डीजल पेट्रोल वेरिएंट में ही उपलब्ध है।

विटारा ब्रेजा के फीचर्स
मारुति की विटारा ब्रेजा में 1.3 लीटर वाला टर्बोचार्ज्ड 4 सिलेंडर डीजल इंजन है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। विटारा का इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इस कार की अधिकतम स्पीड 172 किमी प्रति घंटा है। अन्य सुविधाओं की बात करें तो विटारा ब्रेजा में स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मौजूद हैं। इसके अलावा विटारा ब्रेजा में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7-इंच टचस्क्रीन मल्टी डिस्प्ले स्क्रीन दी हुई है।
मारुति ने पार किया 2 करोड़ कार बिक्री का आंकड़ा
पिछले साल नवंबर में मारुति सुजुकी ने 2 करोड़ वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। 14 दिसंबर 1983 को पहली कार बेचने के बाद मारुति ने 36 से कम सालों में 2 करोड़ वाहन बेचे। इनमें पहले 1 करोड़ वाहन मारुति ने पहले 29 सालों में बेचे, जबकि अगले 1 करोड़ कंपनी ने करीब 8 सालों में बेच दिये। जानकारी के लिए बता दें कि बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कंपनी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
