नयी दिल्ली। सरकार, बैंक और आरबीआई पिछले कुछ सालों से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए ग्राहकों को तरह-तरह के बेनेफिट दिये गये, जिनमें हाल ही एनईएफटी को 24 घंटे के लिए शुरू करना और इस पर बैंकों द्वारा चार्जेस हटाना शामिल है। मगर इस डिजिटल भुगतान अभियान को एक झटका लगा है। दरअसल पिछले एक साल में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिली है। इस समय डेबिट कार्ड यूजर्स की संख्या 2 वर्ष के निचले स्तर पर पहुँच गयी है। अक्टूबर 2019 तक के आँकड़ों के मुताबिक देश में 84.3 लाख डेबिट कार्ड यूजर थे, जबकि एक साल पहले यानी अक्टूबर 2018 तक यह संख्या 99.8 लाख पर पहुँच गयी थी। यह अंतर दर्शाता है कि एक साल में भारत में डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या 15 फीसदी घटी है। यह सरकार, बैंकों और आरबीआई के डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों के विपरीत है।

क्या है इसका कारण
एक अनुमान के मुताबिक मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड्स को चिप वाले कार्ड्स में बदलने की वजह से यह गिरावट आयी है। मैग्नेटिक स्ट्रिप कार्ड्स को चिप कार्ड्स में आरबीआई के आदेश के बाद बदला गया था। मगर इस बदलाव से 15.5 लाख अकाउंट और कार्ड सिस्टम से बाहर हुए हैं। आरबीआई ने चिप कार्ड्स को अधिक सुरक्षित होने की वजह से अनिवार्य बनाया था। आरबीआई के इस फैसले से बैंकों ने अपने ग्राहकों को नये चिप कार्ड जारी किये थे। अप्रैल 2019 तक के आँकड़ों के अनुसार 80 फीसदी नये कार्ड जारी कर दिये गये थे, जिसके बाद ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने पुराने मैग्नेटिक कार्ड बंद कर दिये। इसी कारण नॉन-एक्टिव अकाउंट बंद हुए।
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी डेबिट कार्ड यूजर्स की संख्या
हालाँकि ग्रामीण क्षेत्र में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। जानकारों का मानना है कि जनधन खाताधारकों की वजह से यह बढ़ोतरी हुई है। रूपे कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या पिछले साल की तुलना में 13.5 फीसदी बढ़ कर नवंबर 2019 तक 29.68 लाख हो गयी। इससे देश के आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बीच डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या 75 फीसदी से बढ़ कर 80 फीसदी हो गयी।
यह भी पढ़ें - बिना वोटर आईडी और जरूरी प्रूफ के भी मिल जायेगा आधार कार्ड, जानिये कैसे
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications