नयी दिल्ली। अगर आपका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है तो सावधान हो जाइये। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने घरेलू बचत या डॉमेस्टिक सेविंग अकाउंट में मासिक न्यूनतम बैलेंस से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है। इतना ही बैंक ने अकाउंट स पैसे निकालने और जमा करने के नियम भी बदले हैं। अब आईसीआईसीआई बैंक अपने बचत खाते में मासिक न्यूनतम बैलेंस न रखने के साथ ही खाते में पैसा जमा करने भी शुल्क वसूल रहा है। बैंक के नये नियम 16 अक्टूबर 2019 से लागू हो चुके हैं। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने का हवाला देते हुए आईसीआईसीआई बैंक नकदी निकालने पर 100 से 125 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन वसूलना शुरू कर चुका है। अगर आपको अभी तक आईसीआईसीआई बैंक के इन नये नियमों के मुताबिक लगने वाले चार्जेज के बारे में नहीं जाना है तो हम आपके बताते हैं। जीरो बैलेंस खाताधारकों के साथ ही मासिक न्यूनतम खाताधारकों को भी शुल्क देना पड़ेगा।

पैसे निकालने पर लगेगा चार्ज
आईसीआईसीआई बैंक में जीरो बैलेंस और मासिक न्यूनतम बैलेंस वाले दोनों तरह के खाते खुलते हैं। इनमें से हर महीने मासिक बैलेंस बना रखने वालों पर तय न्यूनतम बैलेंस बरकरार न रखने पर बैंक की शाखा में लेन-देन करने या मशीन के जरिये कैश जमा करने पर भी पहली दो ट्रांजेक्शन के लिए प्रत्येक पर 100 रुपये अदा करने होंगे। अगर आपने इसके बाद भी न्यूनतम बैलेंस सीमा से कम बैलेंस रखा तो आपको हर लेन-देन पर 125 रुपये चुकाने होंगे। ध्यान रखें कि यह चार्ज खाते में न्यूनतम बैलेंस बना कर न रखने पर चलगे वाले चार्ज से अलग लगेंगे।
जीरो बैलेंस वालों का क्या होगा
वहीं बैंक के जीरो बैलेंस खाताधारकों को तो हर बार कैश निकालने पर 100 रुपये से 125 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि वे बैंक की शाखा में मशीन के जरिये पैसे जमा भी करें तो उसके लिए भी चार्ज देने पड़ेंगे। आईसीआईसीआई बैंक ने तो अपने जीरो बैलेंस खाताधारकों को अपने खाते को किसी दूसरे बेसिक सेविंग्स खाते में बदलने या खाता ही बंद करने देने की सलाह दी है। डिजिटल माध्यमों से लेन-देन को बढ़ाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिये होने वाली एनईएफटी, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट और यूपीआई लेन-देन पर हर तरह के शुल्क हटा दिये हैं।
यह भी पढ़ें - आईआरडीएआई ने स्वास्थ्य बीमा पर रखा नया प्रस्ताव, जानिये क्या होगा फायदा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
