नयी दिल्ली। आपके पास जीवन में किसी चीज पर फैसला लेने के लिए जितने ज्यादा विकल्प होंगे आपके लिए उस चीज पर फैसला लेना उतना ही मुश्किल होगा। खास कर अगर बात बीमा जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की हो तो आपके लिए मुश्किल और बढ़ सकती है। दरअसल जब बीमा की बात आती है तो आपके पास बहुत सारी जानकारी और एजेंट होते हैं, मगर वे उन उत्पादों को बढ़ावा देते हैं जिनसे उन्हें ज्यादा कमीशन मिले। इसी चीज से निपटने के लिए इंश्योरेंस रेगुलेटर आईआरडीएआई ने "सभी सामान्य और स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं को एक अनिवार्य क्षतिपूर्ति-आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पाद की पेशकश करने का प्रस्ताव दिया है, जिसमें व्यक्तिगत आधार के साथ ही परिवार के लिए 1,00,000 से 5,00,000 रुपये की बीमा राशि की पेशकश की जाये। भारतीय बीमा विनियामक विकास प्राधिकरण या आईआरडीएआई ने कहा है कि यह प्रस्ताव जनता को एक बेहतर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी चुनने की सुविधा देने के लिए रखा गया, जो उन्हें अस्पताल में भर्ती होने के मूल खर्चों को कवर करे। आईआरडीएआई के अनुसार इस स्टैंडर्ड प्रोडक्ट का एकमात्र अंतर अलग-अलग बीमा कंपनियों द्वारा चार्ज की जाने वाली प्रीमियम दरें होंगी।

जरूरत के मुताबिक पॉलिसी चुनना होगा आसान
आईआरडीएआई का नया प्रस्ताव स्वास्थ्य बीमा उत्पादों को स्टैंडर्डाइज करने की एक कोशिश है, जिससे आपके लिए अपनी जरूरत के मुताबिक सही पॉलिसी चुनना आसान हो जायेगा। जानकारी के लिए बता दें कि आईआरडीएआई ने फरवरी में ही व्यक्तिगत स्वास्थ्य उत्पाद के स्टैंडर्डाइज पर अपने दिशानिर्देशों में सभी सामान्य बीमाकर्ताओं को 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की मूल बीमा राशि के साथ साथ मानक क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पाद की पेशकश करने जरूरी कर दिया था। कंपनियों को प्रस्तावित मानक स्वास्थ्य उत्पाद को अस्पताल के खर्चों के मुआवजे के आधार पर ही पेश करना होगा।
स्टैंडर्ड हेल्थ प्रोडक्ट में मिलेंगे ये कवर
आपको नये प्रस्तावित स्टैंडर्ड हेल्थ प्रोडक्ट में अस्पताल में भर्ती होने का खर्चे, जिनमें रूम, नर्सिंग, सर्जन आदि शामिल हैं, आयुष योजना के तहत इलाज और अस्पताल में भर्ती होने की तारीख से 30 दिनों से पहले की अवधि के लिए किए गए पूर्व-अस्पताल के मेडिकल खर्च पर कवर मिलेगा। साथ ही अस्पताल से छुट्टी की तारीख से कम से कम 60 दिनों की अवधि के लिए किए गए पोस्ट-हॉस्पिटल खर्चों में कंसल्टेंट फीस, डायनॉगस्टिक फीस, दवाओं के लिए कवर शामिल होगा।
यह भी पढ़ें - अगर कुत्तों से है प्यार तो आपके पास है 29 लाख रुपये कमाने का मौका
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
